फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   VDA demolished the shop built without passing the map

बिना नक्शा पास कराये बनी दुकान को वीडीए ने गिरवाया

Thu, 12 May 2022 07:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 07:36 PM IST
विज्ञापन
VDA demolished the shop built without passing the map
पडाव । वाराणसी विकास प्राधिकरण की टीम ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र के जलीलपुर गांव के समीप हनुमान मंदिर के पास बिना नक्शा पास कराये बनायी जा रही दुकान को जेसीबी की मदद से गिरवा दिया।
विज्ञापन

पड़ाव क्षेत्र में कुछ वर्ष पूर्व जीटी रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास एक दुकान का निर्माण बिना नक्शा पास कराये कराया जा रहा था। इस मामले में वीडीए की ओर से भूस्वामी को नोटिस जारी कर जवाब तलब भी किया गया था । बृहस्पतिवार की दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे वाराणसी विकास प्राधिकरण के जोनल अधिकारी सीबी दीक्षित व देवचंद राम के नेतृत्व में कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर अवैध निर्माण को जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त करवा दिया। इस अभियान में जेई आरके सिंह, नंदलाल, रमेश यादव, सुपरवाइजर अभी सहित विभाग के कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed