{"_id":"68fe7290410bcb9039059a69","slug":"varanasi-dominated-the-divisional-athletics-competition-chandauli-news-c-189-1-svns1012-138290-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: मंडलीय एथलेटिक्स में वाराणसी का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: मंडलीय एथलेटिक्स में वाराणसी का रहा दबदबा
विज्ञापन
बलुआ में मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। स्रोत:-जागरूक पाठक
चहनिया। बलुआ स्थित वाल्मीकि इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय माध्यमिक विद्यालयों की 69वें मंडलीय एथलेटिक्स में वाराणसी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। 800 मीटर, सौ मीटर, 200 मीटर की दौड़ में वाराणसी के धावक अव्वल रहे।
प्रतियोगिता के दूसरे और अंतिम दिन रविवार को विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत और सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज के सदस्य डॉ. हरेंद्र राय ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। डाॅ. हरेंद्र राय ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद अनिवार्य और इससे उनकी प्रतिभा निखरती है। पूर्व विधान परिषद सदस्य वाराणसी स्नातक परिक्षेत्र केदारनाथ सिंह ने कहा कि बच्चे जिस लगन और मेहनत के साथ खेलकूद अपना कौशल दिखा रहे हैं वह शुभ संकेत हैं।
प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग के 800 मीटर में वाराणसी सुमित यादव अव्वल रहे। गाजीपुर के अनिल बिंद द्वितीय जबकि यहीं के अश्विनी सिंह यादव तृतीय रहे। 100 मीटर में वाराणसी के शरद वर्मा प्रथम, वहीं हरीश चौधरी और जौनपुर शुभम सरोज तृतीय रहे।
विज्ञापन
200 मीटर में वाराणसी के हरित चौधरी प्रथम, शरद शर्मा द्वितीय और जौनपुर के स्वप्निल कुमार तृतीय रहे। लंबी कूद में जौनपुर स्वप्निल कुमार प्रथम, वाराणसी के विकास कुमार द्वितीय, वाराणसी के ऋषभ सिंह तृतीय रहे।
1500 मीटर में गाजीपुर के आदित्य यादव प्रथम, वाराणसी के सुमित यादव द्वितीय जबकि जौनपुर के श्रेयांश यादव तृतीय रहे। इसी तरह 3000 मीटर की दौड़ में चंदौली के शुभम कुमार गोंड, गाजीपुर के आदित्य यादव और वाराणसी के सत्यम सिंह, त्रिकूद में जौनपुर के आशीष कुमार निषाद, गाजीपुर के लवकुश बिंद, गाजीपुर के दिव्यांशु, गोला प्रक्षेप के 5 किग्रा में जौनपुर के स्वप्निल कुमार, विकास कुमार और वाराणसी के ऋषभ सिंह, ऊंची कूद में वाराणसी के ऋषभ सिंह, वाराणसी शिखर सिंह, चंदौली के अमित यादव क्रमश: पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
पद चलन 3 किमी में वाराणसी के विपिन सिंह पटेल, चंदौली जितेंद्र प्रजापति, गाजीपुर के आफताब, पोल वाल्ट में चंदौली निरंजन पासवान, वाराणसी शिखर, अभिषेक पाल क्रमश पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह हैमर थ्रो में गाजीपुर के निहाल प्रथम, गाजीपुर के लवकुश बिंद द्वितीय और वाराणसी के सुहेल तृतीय रहे।
इस दौरान धनंजय सिंह, संत सेवक सिंह, डाॅ. राजेश यादव, मनोज वर्मा, श्यामसुंदर सिंह, प्रेमनारायण तिवारी आदि उपस्थित रहे। संचालन राजेंद्र पांडेय ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय प्रधानाचार्य वीरेंद्र प्रताप तिवारी ने किया।