फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Va guru Satnam echo

वाहे गुरु सतनाम की गूंज

Fri, 14 Apr 2017 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ चंदौली
अमर उजाला ब्यूरो/ चंदौली Updated Fri, 14 Apr 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
Va guru Satnam echo
मुगलसराय स्थित गुरुद्वारा में श्रद्धालुओं को बैसाखी पर्व मनाते बच्चे।
जिले में बैसाखी का पर्व धूम धाम से मनाया गया। स्थानीय गुरुद्वारा में दर्शन पूजन के बाद अटूट लंगर में हजारों भक्तों ने प्रसाद छका। इसके पूर्व विशेष दीवान सजाया गया और शबद कीर्तन सुन लोग निहाल हुए। नगर स्थित गुरुद्वारा में  दिन भर वाहे गुरु सतनाम, सतनाम वाहे गुरु की गूंज होती रही। इस दौरान यहां मेला भी लगा रहा।
विज्ञापन

तीन दिवसीय बैसाखी पर्व के तीसरे दिन नगर स्थित गुरुद्वारा में सुबह से ही माथा टेकने के लिए भक्तों की कतार लगी रही। यहां विशेष दीवान सजाया गया और अमृतसर से आए रागी जत्था धर्मवीर सिंह,जालंधर से आए भाई करमजीत सिंह नूर, दिल्ली से आए गुरुचरण सिंह, अंबाला से आए गुरुशरण सिंह परवान, हरप्रीत कौर, हजुरी रागी जथ्था जैमाल सिंह, ग्रंथी भाई साहब सिंह ने संगत को निहाल किया। नगर के अलावा चकिया, रामनगर, सैयदराजा, मिर्जापुर, सोनभद्र, अनपरा, सिंगरौली सहित अन्य इलाकों से सिख समुदाय के लोग पहुंचे और गुरुग्रंथ साहब के आगे माथा टेका। इसके पूर्व गुरुद्वारा को विद्युत झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। यहां मेला भी लगा रहा। इसमें लोगों ने खूब खरीददारी की। इस मौके पर प्रमुख लोगों को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा सरोपा देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

दोपहर एक बजे से अटूट लंगर की शुरूआत हुई तो देर शाम तक सिलसिला चलता रहा। इस दौरान समाज की ओर से गुरुद्वारा परिसर में ही छबील लगाकर कच्ची लस्सी और चने की घुघरी का वितरण किया गया। इस दौरान समाज के लोग सेवादार के रूप में गुरुद्वारा में आए लोगों की सहायता करते रहे। इस दौरान प्रधान रमेन्द्र सिंह, सरदार मोहन सिंह, रणजीत सिंह, जोगेन्द्र सिंह, गुरुदयाल सिंह, अमरीक सिंह, सतपाल सिंह सुरी, रघुवीर सिंह, महेन्द्र सिंह, जसबीर सिंह, सुरेन्द्र पाल सिंह, विक्की जुनेता, गुलशन अरोड़ा, काके सिंह, कमलजीत सिंह, मनमीत सिंह सहित चढ़दीकला कार सेवा समिति के सतनाम सिंह की देख रेख में सदस्यों ने योगदान दिया। संचालन नरेन्द्र पाल सिंह ने किया। इसी तरह पटेलनगर स्थित लिटिल आर्यन स्कूल में पर्व मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने पंजाबी परिधान में पहुंच कर गिद्दा और भांगड़ा किया। इस मौके पर वंदना राहत, पूजा, नेहा, साहिबा ने बच्चों को पर्व के बारे में जानकारी दी। इस दौरान आराध्या रस्तोगी, श्रेष्ठ जायसवाल, स्वास्तिक अग्रवाल, सौम्या कुमारी, तान्या जायसवाल, धवल चौरसिया आदि रहे। धन्यवाद ज्ञापन योगिता छाबड़ा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed