{"_id":"60b51cc00146647fc61a05ef","slug":"uproar-over-the-kidnapping-of-doctor-from-chandauli-police-engaged-in-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली: चहनिया में डॉक्टर की अपहरण से मचा हड़कंप, छानबीन में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली: चहनिया में डॉक्टर की अपहरण से मचा हड़कंप, छानबीन में जुटी पुलिस
Mon, 31 May 2021 11:14 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 31 May 2021 11:14 PM IST
सार
सोमवार की देर शाम अपनी डिस्पेंसरी बंद कर घर जा रहे डॉक्टर को चार पहिया वाहन से आए बदमाशों ने अपहरण कर लिया। घटना के बाद पुलिस हरकत में हैं और क्षेत्र में सघन छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
डॉ. अमरेश्वर मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर हैं। बदमाश किसी भी समय वारदात को अंजाम देने से नहीं चूक रहे। चार दिन पहले धानापुर में हुए दिनदहाड़े लाखों की लूट के बाद सोमवार को चहनिया में डॉक्टर की अपहरण से हड़कंप मच गया। सोमवार की देर शाम अपनी डिस्पेंसरी बंद कर घर जा रहे डॉक्टर को चार पहिया वाहन से आए बदमाशों ने अपहरण कर लिया।
विज्ञापन
घटना के बाद पुलिस हरकत में हैं और क्षेत्र में सघन छानबीन की जा रही है। बलुआ थाना क्षेत्र के रईया गांव के निवासी रामेश्वर के पुत्र डॉ. अमरेश्वर की चहनिया बाजार में क्लिनिक है। सोमवार की देर शाम डॉक्टर अमरेश्वर अपनी क्लीनिक बंद कर घर जा रहे थे। इसी बीच फूलपुर ठाकुर पोखरे के पास चार चक्का वाहन सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और जबरन अपने वाहन में बिठाकर ले भागे।
विज्ञापन
घटना की सूचना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान से छानबीन शुरू कर दी है। बलुआ थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि अपहरण की सूचना है। हम लोग पूरी सतर्कता के साथ छानबीन में जुटे हैं पता चलते ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन