फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Uproar over non-procurement of paddy

धान खरीद न होने पर किसानों ने किया हंगामा

Tue, 01 Feb 2022 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Uproar over non-procurement of paddy
चंदौली। मुख्यालय स्थित मंडी परिसर में मार्केटिंग का क्रय केंद्र बंद होने का आरोप लगाते हुए सोमवार को किसानों ने हंगामा किया। साथ ही आरोप लगाया कि बिचौलियों के माध्यम से धान की खरीदारी की जा रही है। अंत में किसानों ने का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिलकर मांगो संबंधित ज्ञापन सौंपा और तत्काल धान खरीदारी कराने की मांग की। चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो किसान आंदोलन करने के लिए बात होगी जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस दौरान किसान गोपाल सिंह ने कहा कि धान बिक्री करने के लिए किसान क्रय केंद्र व पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हें बार-बार यही कहकर लौटा दिया जाता है कि अभी आप का टोकन नहीं आया है अभी आपकी धान की खरीदारी नहीं होगी,लेकिन वही बिचौलियों के माध्यम से खरीदारी की जा रही है। यह किसानों के साथ धोखा है। राम नारायण सिंह मंटू ने कहा कि खरीदारी ना होने के कारण 15 दिन से मंडी परिषद के मार्केटिंग क्रय केंद्र पर दौड़ रहा हूं, लेकिन अभी तक धान की खरीदारी हुई उसके बाद भी खरीदारी नहीं की गई जबकि किसान की पूरी खरीदारी करने के बाद ही दूसरे की खरीदारी होनी चाहिए। अंत में किसानों ने जिलाधिकारी से मिलकर अपनी समस्याओं को अवगत कराया और मांग किया कि तत्काल किसानों की खरीदारी की जाए। इस दौरान राहुल सिंह, राम भजन, सारनाथ, कृष्ण कुमार, अनिल कुमार मौर्या, राम आशीष, राकेश, रामाज्ञा गंगा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed