फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Uproar over liquor shop in chandauli women arrived with sticks and rods and broke wine bottle

Chandauli: शराब की दुकान को लेकर बवाल, लाठी-डंडा लेकर पहुंची महिलाओं ने शराब की बोतलों को तोड़ा, सड़क जाम

Fri, 10 Feb 2023 05:42 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 10 Feb 2023 05:42 PM IST
सार

चंदौली के अलीनगर थानाक्षेत्र के पटपरा गांव में शराब की दुकान पर महिलाओं और युवाओं ने प्रदर्शन किया। दुकान पर रखी अंग्रेजी व देसी शराब की बोतलें तोड़ दी गईं। साथ ही सड़क जाम किया गया। 

विज्ञापन
Uproar over liquor shop in chandauli women arrived with sticks and rods and broke wine  bottle
महिलाओं ने किया सड़क जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के चंदौली जिले का पटपरा गांव शुक्रवार दोपहर महिलाओं की हुंकार से गूंज उठा। लाठी-डंडा लेकर पहुंची प्रदर्शनकारी महिलाओं ने देसी और अंग्रेजी शराब की दुकान पर धावा बोल दिया। गुस्साई महिलाओं और युवकों ने दुकान का ताला तोड़कर जमकर तोड़फोड़ की। शराब की पेटियों के उठा-उठा कर जमीन पर फेंक दिया। सैकड़ों बोतल शराब को नष्ट कर दिया।

विज्ञापन


दुकान में तोड़फोड़ के बाद मुगलसराय-चहनिया मार्ग जाम कर नारेबाजी करने लगे।  तीन फरवरी को चिखना के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या से आक्रोशित ग्रामीण शराब की दुकान बंद कराने की मांग कर रहे थे। काफी देर बाद पहुंची पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन


अलीनगर थाना क्षेत्र के पटपरा गांव में तीन फरवरी को चिखना के दुकान पर 14 रुपये के लेनदेन के मामले में कुछ लोगों ने गांव के ही मिंटू चौहान की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस घटना से ग्रामीणों में काफी आक्रोश था। शुक्रवार को दोपहर करीब साढ़े बारह बजे 50 की संख्या में आक्रोशित महिलाएं और युवक लाठी डंडे के साथ शराब की दुकान पर पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण शटर का ताला तोड़कर अंदर रखी शराब की सैकड़ों बोतलों को सड़क पर पटककर तोड़ दिया। बिखेरी गई बोतलों को लूटने के लिए भी होड़ सी मच गई। अंग्रेजी शराब दुकान के अनुज्ञापी महाबलपुर निवासी घुरपतरी प्रजापति ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि पूर्व प्रधान के उकसावे पर ग्रामीणों ने दुकान का सीसीटीवी और एलसीडी तोड़ दिया। वहीं पीओएस मशीन भी साथ ले गए। कैश काउंटर में रखे एक लाख तीन हजार रुपये लूट लिए और सात लाख रुपये कीमत की शराब बर्बाद कर दी। सेल्समैन रवि के साथ मारपीट भी की गई।

दुकान में तोड़फोड़ के बाद महिलाएं और ग्रामीण मुगलसराय-चहनिया मार्ग पर बांस बल्ली से घेरकर जाम लगा दिया। करीब डेढ़ घंटे बाद अलीनगर इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह पहुंचे। इसके बाद एएसपी विनय कुमार सिंह, एसडीएम अविनाश कुमार, सीओ लाइन आशुतोष तिवारी, सीओ कृष्णमुुरारी शर्मा पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझाकर करीब ढाई बजे प्रदर्शन समाप्त कराया। उसके बाद पहुंचे एसपी अंकुर अग्रवाल ने तोड़फोड़ करने वालों को पकड़ने का आदेश दिया। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से देर शाम तक कई लोगों पकड़कर हिरासत में लिया गया है।

दो थाने की लगी फोर्स, छावनी में तब्दील हुआ गांव

शराब की दुकान में तोड़फोड़ के बाद मौके पर मुगलसराय और अलीनगर थाने की भारी संख्या में फोर्स जुट गई। पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे से ही शराब की दुकान में तोड़फोड़ हो रही थी। मात्र चार किमी दूरी पर थाना होने के बाद भी इंस्पेक्टर करीब दो बजे घटना स्थल पर पहुंचे। तब तक एक सिपाही और होमगार्ड को ही पूरे घटना को संभालने के लिए लगाया गया था।

पटपरा गांव में लाइसेंसी देशी और विदेशी मदिरा की दुकान पर पहुंचकर ग्रामीणों ने नुकसान किया है। सेल्समैन के साथ हाथापाई और गल्ले से कुछ रुपये ले जाने की शिकायत भी मिली है। आक्रोश का कारण क्या था, इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। -विनय कुमार सिंह, एएसपी, चंदौली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed