फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Uproar in Mahananda Express Clash between CTI and Railway Magistrate in midnight chandauli station train stopped by chain pulling

महानंदा एक्सप्रेस में हंगामा: आधी रात सीटीआई और रेलवे मजिस्ट्रेट के बीच झड़प, चेन पुलिंग कर रोकी ट्रेन

Wed, 20 Apr 2022 01:36 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 20 Apr 2022 01:36 PM IST
सार

डाउन महानंदा एक्सप्रेस रात 10:40 पर पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो से रात 10:50 पर खुली और थोड़ी ही देर बाद चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दी गई। एसी कोच में सीटीआई और मजिस्ट्रेट के बीच कहासुनी हुई थी। 
 

विज्ञापन
Uproar in Mahananda Express Clash between CTI and Railway Magistrate in midnight chandauli station train stopped by chain pulling
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पुरानी दिल्ली से अलीपुरद्वार जा रही महानंदा एक्सप्रेस में मंगलवार रात किसी बात को लेकर रेलवे मजिस्ट्रेट और सीटीआई (चीफ टिकट इंस्पेक्टर) के बीच विवाद हो गया। दोनों के बीच झड़प तेज हुई, इसी बीच ट्रेन खुल गई। इस पर मजिस्ट्रेट के अंगरक्षक ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची आरपीएफ और जीआरपी ने सीटीआई को हिरासत में लिया। जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर कार्रावाई शुरू की। इसके बाद मामला शांत हुआ। इस पूरे घटना क्रम में पीडीडीयू नगर में ट्रेन आधा घंटा तक प्लेटफॉर्म पर खड़ी रही। वहीं झड़प की सूचना से रेलवे अधिकारियों में खलबली मच गई।

विज्ञापन

बरौनी में तैनात सीटीआई ने की  मजिस्ट्रेट से अभद्रता

डाउन महानंदा एक्सप्रेस रात 10:40 पर पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर आई। इसी ट्रेन से न्यायिक अधिकारी भी जा रहे थे। अधिकारी को रिसिव करने के लिए रेलवे मजिस्ट्रेट पहुंचे थे। कोच में ही किसी बात को लेकर ड्यूटी पर चल रहे सीटीआई और मजिस्ट्रेट के बीच बहस हो गई। इसी बीच ट्रेन खुल गई। वहीं विवाद बढ़ता ही गया। यह देख मजिस्ट्रेट के संग चल रहे अंगरक्षक ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीटीआई पर मुकदमा दर्ज

चेन पुलिंग से ट्रेन रुकने पर रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी पहुंच गई। मजिस्ट्रेट से अभद्रता करता देख बरौनी में तैनात सीटीआई राजीव सिंह को जीआरपी ने हिरासत में लेकर ट्रेन से नीचे उतारा। इसके बाद मामला शांत हुआ और ट्रेन 11.02 बजे खुल गई। इस तरह ट्रेन लगभग आधे घंटे तक प्लेटफॉर्म पर रहीं। इसके पूर्व ट्रेन में मजिस्ट्रेट से विवाद की खबर मिलते ही रेलवे अधिकारियों में खलबली मच गई।

जीआरपी ने सीटीआई का मेडिकल कराया। इसके बाद स्टेशन पर हंगामा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया। इस सबंध में जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि सीटीआई नशे की हालत में था और मजिस्ट्रेट के साथ अभद्रता की थी। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed