फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Up police daroga including three constable booked for BJP leader beaten up in saiyadraja police station chandauli

यूपी: भाजपा नेता की थाने में पिटाई, दरोगा और तीन सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज, बीती रात हुआ था भारी हंगामा

Wed, 29 Sep 2021 03:17 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 29 Sep 2021 03:17 PM IST
सार

भाजपा नेता विशाल मद्धेशिया किसी मामले में पैरवी के लिए दो पक्षों को लेकर मंगलवार रात चंदौली के सैयदराजा थाने पहुंचा। आरोप है कि वाद-विवाद के बाद दरोगा और सिपाहियों ने विशाल की पिटाई कर दी। मामले को लेकर भाजपा नेताओं ने थाने पर धरना-प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Up police daroga including three constable  booked for BJP leader  beaten up in saiyadraja police station chandauli
सैयदराजा थाने में धरने पर बैठे भाजपाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के चंदौली जिले के सैयदराजा थाने में भाजपा नेता की पिटाई मामले में आरोपी दरोगा जयप्रकाश यादव और तीन सिपाहियों के खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही दरोगा को लाइन हाजिर कर जांच बैठा दी गई है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए बीती रात काफी हंगामा हुआ था।
विज्ञापन


जिले के कई भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सैयदराजा थाने पहुंच कर धरना-प्रदर्शन शुरू किया। देर रात मुकदमा दर्ज होने पर धरना समाप्त हुआ। इधर, पुलिस की पिटाई से घायल भाजपा नेता टुन्नू मद्धेशिया को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
भाजपा नेता विशाल मद्धेशिया उर्फ टुन्नू किसी मामले में पैरवी के लिए दो पक्षों को लेकर मंगलवार रात सैयदराजा थाने पहुंचा। वहां तीनों आपस में ही बहस करने लगे। तब ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने उन्हें धीरे बोलने को कहा। इसी बात को लेकर भाजपा नेता सिपाही से उलझ गए। बाद में दरोगा जयप्रकाश यादव से भी कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि एसआई और सिपाहियों ने बंद कमरे में टुन्नू मद्धेशिया की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः पिटाई से नाराज हुआ भैंसा, किसान के दरवाजे पर डटा, परिजन शौच जाने को भी हुए परेशान

पूरी रात थाने में पंचायत चलती रही

इसके बाद  टुन्नू ने अपने समर्थकों और पदाधिकारियों को सूचित किया। सूचना मिलते ही कई भाजपा नेता थाना पहुंचे और आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को कर धरने पर बैठ गए। हंगामे की सूचना पर सीओ अनिल राय भी सैयदराजा थाना पहुंचे। मामले को देखते हुए सदर सीओ अनिल राय ने कहा कि उपनिरीक्षक व कांस्टेबल की जांच कराई जाएगी।

लेकिन धरने पर बैठे भाजपा जिलाध्यक्ष, महामंत्री, नगर पंचायत अध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष दरोगा और सिपाहियों को सस्पेंड करने की मांग करते हुए धरने पर बैठे रहे। कहा कि जब तक सस्पेंड करने की कार्रवाई नहीं होगी तब तक धरने पर बैठे रहेंगे। रात में कई घंटे तक थाने में पंचायत चलती रही। 

दबाव में आई पुलिस ने दारोगा और तीन सिपाहियों के खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद भाजपाइयों का धरना समाप्त हुआ। मामले की जानकारी के बाद एसपी ने दरोगा जयप्रकाश को लाइन हाजिर कर जांच बैठा दी है। सीओ सदर अनिल राय ने बताया कि सैयदराजा थाने के एसआई जयप्रकाश यादव और तीन सिपाहियों शैलेंद्र यादव, सत्यलोक, कृष्ण कुमार सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed