फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Up Nandan-Kanan Express was delayed by 13 hours.

Chandauli News: अप नंदन-कानन एक्सप्रेस रही 13 घंटे लेट

Wed, 24 Sep 2025 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Up Nandan-Kanan Express was delayed by 13 hours.
पीडीडीयू नगर। पिछले दिनों झारखंड में कुड़मी आंदोलन के कारण ट्रेनों के निरस्त करने और रूट परिवर्तन का असर अभी भी परिचालन पर दिख रहा है। मंगलवार को भी अप और डाउन की ओर जाने वाली ट्रेनें घंटों देरी से पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंची। अप नंदन कानन एक्सप्रेस 13 घंटे लेट रही। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

एक तरफ रेलवे लगातार ट्रेनों की रफ्तार बढ़ा रहा है। दूसरी तरफ ट्रेनों के लेटलतीफी का सिलसिला जारी है। मंगलवार की शाम पांच बजे तक अप की ओर जाने वाली पटना -हजरत निजामुद्दीन स्पेशल फेयर एसी फेस्टीवल छह घंटे, बरकाकाना-वाराणसी ढाई घंटे, पुरी-आनंद विहार पुरुषोत्तम एक्सप्रेस एक घंटे, हावडा़ नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट रही। वहीं रक्सौल-वटवा स्पेशल फेयर तीन घंटे, दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, उपासना एक्सप्रेस आधा घंटे, कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस सात घंटे लेट रही। दूसरी तरफ डाउन की ओर जाने वाली दानापुर सोगरिया स्पेशल फेयर डेढ़ घंटे, कामाख्या -नई दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल डेढ़ घंटे, अमृतसर हावड़ा पंजाब मेल डेढ़ घंटे, जोधपुर एक्सप्रेस सवा घंटे लेट रही। इसी तरह दानापुर बलसाड़ स्पेशल फेयर सवा दो घंटे, जयनगर-उधना स्पेशल फेयर 12 घंटे लेट रही। छत्रपति शिवाजी टर्मिनस हावड़ा मेल ढाई घंटे, दिल्ली भागलपुर अमृत भारत फेस्टिवल स्पेशल दो घंटे, हजरत-निजामुद्दीन स्पेशल फेयर दो घंटे, आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस 14 घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed