फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   UP election result 2022 Samajwadi party candidate manoj singh w facebook post with bamboo sticks wrote Keep it with oil may needed on day of vote counting

यूपी: लाठियों की फोटो पोस्ट कर सपा प्रत्याशी ने लिखा- 'तेल पिलाकर रखिए,मतगणना के दिन पड़ सकती है जरूरत'

Tue, 08 Mar 2022 05:39 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 08 Mar 2022 05:39 PM IST
सार

सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और सपा प्रत्याशी मनोज सिंह डब्लू इस चुनाव में काफी चर्चा में रहे। मतदान के दिन उन्होंने फेसबुक पर लाठियों की तस्वीर के साथ कुछ ऐसा लिख दिया जिससे वो सुर्खियों में हैं। 

विज्ञापन
UP election result 2022 Samajwadi party candidate manoj singh w facebook post with bamboo sticks wrote   Keep it with oil may needed on day of vote counting
मनोज सिंह डब्लू का फेसबुक पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

अक्सर विवादों में रहने वाले चंदौली के सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी मनोज सिंह डब्लू ने अपने फेसबुक पेज पर एक विवादित पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लाठियों की तस्वीर पोस्ट की और लिखा कि मतगणना के दिन इसकी जरूरत पड़ सकती है...तेल पिला कर रख लीजिए। इस पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट कर इसे गलत और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। 

विज्ञापन


सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और  सपा प्रत्याशी मनोज सिंह डब्लू इस चुनाव में काफी चर्चा में रहे। मतदान के एक दिन पूर्व उनपर एक व्यक्ति के घर में घुसकर तोड़फोड़ करने के आरोप लगे। वहीं मतदान की पूर्व संध्या पर भाजपा बूथ अध्यक्ष से मनोज और उनके समर्थकों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया।
विज्ञापन


बूथ अध्यक्ष की तहरीर पर सपा प्रत्याशी पर 307 समेत कई धाराओं में सैयदराजा थाना में मुकदमा दर्ज हो चुका है। वहीं मंगलवार शाम तीन बजे के करीब अपने फेसबुक पेज पर ऐसा पोस्ट डाला जो चर्चा में आ गया। मनोज ने लाठी की फोटो पोस्ट कर लिखा- मतगणना के दिन इसकी जरूरत पड़ सकती है, तेल पिला कर रख लीजिए!!

विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक यूजर्स ने दी तीखी प्रतिक्रिया

इस  पोस्ट पर कई लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी। विनीत सिंह ने लिखा कि ‘आप से ये उम्मीद नहीं थी विधायक जी, मैं आपको एक अच्छा और अहिंसावादी नेता मानता था, आई एम योर बिग फैन, बट यू यार क्रिमिनल मांइडेड’।

रामदयाल यादव ने लिखा कि उकसाकर चले जाइयेगा हैदराबाद, इधर सब यादव फंस जाएंगे। डॉ. रवि गोंड ने लिखा कि इसमें झंडा लगा लीजिए माननीय विधायक जी, जरूरत नहीं पड़ी तो जिंदाबाद के काम आएगा, पड़ गई तो झंडा पॉकेट में। मेला राम राठौड़ ने लिखा-‘इसलिए तो सपा नहीं आ रही’।

हरीश मिश्रा ने लिखा-‘सपा वालों की भाषा लाठी डंडे की है। इसलिए जनता आपको नकार देती है।’ कृष्णा सिंह ने लिखा कि ‘विधायक जी, आप लोग तैयारी करिए, अच्छे से एक्सपर्ट कम्प्यूटर ऑपरेटर खोज कर एजेंट बनाएं, साथ में तेज तर्रार वकील भी एजेंट बनाएं, ऐसे घटिया बयान न दें। आप मंत्री और विधायक रहे हैं। जनता ने अगर आपको वोट दिया है तो आप निश्चित जीतेंगे, अच्छा होगा इस पोस्ट को रिमूव कर दें’।

राहुल यादव ने लिखा कि विधायक जी आपने दिल जीत लिया है, हम सभी लोगों का। आप बेमिसाल उदाहरण हैं कि एक अच्छी लीडरशिप कैसे की जाती है। इस फेसबुक पोस्ट से पहले मनोज सिंह डब्लू ने ट्विटर पर एक वीडियो डाला। जिसमें वो कह रहे हैं कि बूथ के साथी सतर्क और सावधान रहें। शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग मशीन की सुरक्षा पर ध्यान दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed