{"_id":"278960367927c13d0f465ea3976cf1c7","slug":"unhappy-with-the-rack-return-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैक लौटाने से नाखुश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैक लौटाने से नाखुश
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Thu, 20 Aug 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर व पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव ने जनपद में
विज्ञापन
खाद की समस्या को लेकर बुधवार को डीएम सुरेंद्र विक्रम से मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने जनपद में उर्वरक की उपलब्धता व वितरण पर चर्चा की। साथ ही सहकारिता सहित कृषि विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण खाद की रैक वापस किए जाने पर नाराजगी जताई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर ने कहा कि इस समय किसानों को खाद की अति आवश्यकता है। कुछ विपक्षी दल इसे राजनीतिक मुद्दा बनाकर जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव ने कहा कि कुछ लोग किसानों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं।
ऐसे लोगों से किसान सतर्क रहें। शासन किसानों के प्रति गंभीर है। उर्वरक की कोई कमी नहीं है। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में खाद की कोई कमी नहीं है।
इसके बाबत प्रमुख सचिव कृषि से वार्ता हुई है। जनपद के लिए 7000 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है। डीएपी की भी उपलब्धता भरपूर है। किसानों को समय से खाद उपलब्ध हो रही है। इस अवसर पर नफीस अहमद गुड्डूू, राजकुमार जायसवाल, रमेश यादव, अमित सिंह, राजनाथ यादव, आशुतोष यादव, प्रेम यादव, अशोक यादव आदि उपस्थित रहे।