फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Unclaimed bag found at railway station, panic

रेलवे स्टेशन पर मिला लावारिश बैग, खलबली

Tue, 08 Feb 2022 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
Unclaimed bag found at railway station, panic
पीडीडीयू नगर। विधान सभा चुनाव में हिंसा फैलाने के लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित प्रदेश के तीन सौ स्थानों पर बम विस्फोट की चेतावनी के बीच रविवार की रात स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर लावारिश बैग मिलने से सनसनी फैल गई। बाद में उसकी जांच करने पर उसमें सोने के जेवर, नकदी और कपड़े आदि मिले। जीआरपी ने उसे कब्जे में ले लिया। सोमवार को यात्री की शिकायत पर बैग को वापस कर दिया।
विज्ञापन

नगर के चंदासी निवासी राजकुमार शर्मा की रिश्तेदार रेनु जायसवाल रविवार को इंदौर हावड़ा शिप्रा एक्सप्रेस से हावड़ा के लिए रवाना हुई। ट्रेन पर चढ़ने के दौरान प्लेटफार्म संख्या एक पर स्थित लिफ्ट के समीप उसका बैग छूट गया। दूसरी तरफ रेलवे स्टेशन पर बम विस्फोट की धमकी के बाद जीआरपी सतर्क थी। इसी बीच हेड कांस्टेबल सोनू यादव लिफ्ट के पास पहुंचे थे लावारिश बैग देख कर सतर्क हो गए। इसकी सूचना अन्य जवानों को दी गई। इसके बाद सावधानी पूर्वक बैग खोला गया तो उसमें कपड़े, सोने की अंगूठी, रुपये से भरे बीस निमंत्रण पत्र सहित अन्य सामान मिले। बैग को जीआरपी में लाकर सुरक्षित रख दिया गया। दूसरी तरफ रेनू जायसवाल को ट्रेन में बैग नहीं मिला तो उसने राजकुमार शर्मा को सूचित किया। सोमवार को राजकुमार शर्मा जीआरपी थाने पहुंचे। यहां एसएसआई मनोज यादव की देख रेख में जीआरपी ने बैग को सुरक्षित वापस कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed