{"_id":"ae9c97651ed1b8148a4c99ce41a79b53","slug":"two-smugglers-arrested-with-four-kg-gold-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार किलो सोने के साथ दो तस्कर बंदी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार किलो सोने के साथ दो तस्कर बंदी
ब्यूरो चंदौली अमर उजाला
Updated Fri, 12 Dec 2014 01:41 AM IST
विज्ञापन
बरामद सोना चार ईंटों की शक्ल में था और बैंकाक से लाया गया था। पूछताछ
विज्ञापन
करने पहुंची कस्टम विभाग टीम के अनुसार बरामद सोने की कीमत लगभग सवा करोड़
रुपये है।
खूफिया विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि स्थानीय रेलवे स्टेशन पर कुछ तस्कर भारी मात्रा में सोने की खेप को ट्रेेन से कहीं ले जाने की फिराक में हैं। इसी के बाद बुधवार की रात एक बजे आईबी व जीआरपी की टीम ने प्लेटफार्म संख्या 3/4 पर संदिग्ध हालत में घूम रहे दो लोगों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से चार किलो 50 ग्राम सोने की चार्र इंटें व एक टुकड़ा बरामद हुआ। जीआरपी के जवानों ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेने के साथ ही बरामद माल को जब्त कर लिया।
जीआरपी सीओ चिरंजीवी मुखर्जी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी राजेश भट्ट व राजेश चेतनदास महाराष्ट्र के नागपुर स्थित जरी पटका क्षेत्र के निवासी हैं। दोनों बैंकाक से सोना लेकर हवाई मार्ग से गया पहुंचे और वहां से सड़क मार्ग से होते हुए मुगलसराय आए। इसके बाद दोनों संघम़ित्रा एक्सप्रेस से नागपुर जाने वाले थे। वहां वे किसी अन्य व्यक्ति को यह सोना सौंप देते। बताया कि दोनों के विरुद्ध सीआरपीए की धारा 41/102 के तहत कार्रवाई की जा रही है। गुरुवार को दोनों आरोपियों से पूछताछ करने वाराणसी मंडल की कस्टम इंटेलिजेेंस की टीम भी दिनभर जीआरपी कोतवाली में जमी रही। टीम के सदस्यों का कहना है कि पकड़े गए तस्करों से पूछताछ में कुछ अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं। पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों को डीआरआई (डायरेक्टरेट आफ रेवेन्यू इनटेलिजेंस) को सौंप दिया गया है।