चंदौली: दो पुलिसकर्मी निलंबित, 20 लाइन हाजिर, शराब तस्करी का ऑडियो वायरल होने का मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली जिले के कंदवा थाने के सिपाहियों और शराब तस्करों के गठजोड़ एवं बिहार सीमा पर अवैध शराब को भिजवाने का आडियो वायरल होने के बाद पुलिस की खूब किरकिरी हुई है। मामले में गंभीरता दिखाते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार शुक्रवार की रात ही थाने पहुंच गए। वहां पूछताछ और कड़ी हिदायत देने के बाद दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। वहीं थाने के 20 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।
शुक्रवार को कंदवा थाने के सिपाहियों और तस्करों के बीच शराब तस्करी की डील किए जाने के बातचीत का ऑडियो वायरल होने का मामला प्रकाश में आया था। पुलिस अधीक्षक ने ऐसे पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही शराब तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
एसपी के अनुसार ऑडियो सामने आने पर उसकी जांच कराई गई। जिसमें प्रथम दृष्टया संलिप्तता पाए जाने पर दो आरक्षियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। जबकि लापरवाही के कारण 20 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। जांच में दोषी पाए जाने पर गैंगेस्टर के तहत भी कार्रवाई की जाएगी है।
विज्ञापन विज्ञापन