{"_id":"68cb122a03b77f33f40d0d62","slug":"two-new-feeders-will-be-built-at-chandasi-substation-load-will-be-reduced-chandauli-news-c-189-1-svns1011-136594-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: चंदासी उपकेंद्र पर बनाए जाएंगे दो नए फीडर, लोड होगा कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: चंदासी उपकेंद्र पर बनाए जाएंगे दो नए फीडर, लोड होगा कम
विज्ञापन
चंदासी उपकेंद्र पर वर्तमान में 10 फीडरों का संचालन किया जा रहा है। इसके बावजूद फीडर संख्या तीन और चंदासी फीडर पर लोड अधिक होने के बिजली आपूर्ति बाधित होती रहती है।
इस समस्या के समाधान के लिए उपकेंद्र पर दो नए फीडर बनाए जाएंगे। इससे फीडरों की संख्या बढ़कर 12 हो जएगी। इन नए फीडरों पर फीडर संख्या तीन और चंदासी फीडर का लोड बांटा जाएगा। इससे लोगों को निर्बाध बिजली मिलने में सहूलियत होगी।
चंदासी उपकेंद्र से वर्तमान में करीब 31 हजार उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जा रही है। इसके लिए उपकेंद्र पर 10 फीडर लगाए गए हैं। फीडर संख्या दो का लोड बांट दिए जाने से इस फीडर की बिजली आपूर्ति तो सुधर गई है लेकिन फीडर संख्या तीन और चंदासी फीडर में समस्या अभी बरकरार है।
विज्ञापन
विभाग पहले ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता बढ़ाने के बाद अब दोनों फीडरों के लिए दो नए फीडर लगाने जा रहा है। इससे एक की जगह दो फीडर में लोड बंट जाने से करीब 14 हजार उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग से राहत मिलेगी।
वहीं अगर किसी क्षेत्र में फाॅल्ट होता है तो पूरे कस्बे की सप्लाई बंद नहीं करनी पड़ेगी। नए फीडर लगाने के लिए एक अतिरिक्त सर्किट लगाया जाएगा। नए फीडर लगने के बाद जंफर उड़ने, अनावश्यक ब्रेक डाउन और लो वोल्टेज जैसी समस्याओं का अंत हो जाएगा।
इस संबंध में उपकेंद्र के एसडीओ मनोज कश्यप ने बताया कि इस वर्ष के अंत तक नए फीडर लगाकर लोड बांट दिया जाएगा। आगामी गर्मी के मौसम में लोगों को बिजली कटौती की समस्या नहीं झेलनी पड़ेगी।