{"_id":"829c9940287b67488b116fcf294caca1","slug":"two-months-is-not-getting-nutrition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह से नहीं मिल रहा है पोषाहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह से नहीं मिल रहा है पोषाहार
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Sat, 21 Mar 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ग्राम्या संस्थान और महिला स्वास्थ्य अधिकार मंच के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में जिला स्तरीय संवाद का आयोजन किया गया।
इस दौरान ग्राम्या संस्थान की डायरेक्टर बिंदु सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के मुताबिक सभी लाभार्थियों को पोषाहार मिलना चाहिए, लेकिन कुछ चिह्नित लोगों को ही पोषाहार दिया जा रहा है।
महिलाएं व किशोरियाें ने कहा कि उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। किशोरी दीप नन्दिनी ने बताया कि दो माह से पोषाहार नहीं मिला रहा है।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी का कहना है कि पोषाहार मिलते ही वितरण करा दिया जाएगा। महिलाओं को आयरन की गोलियां तक नहीं मिल पाती हैं।
सबला के तहत 11 से 14 वर्ष की स्कूल जाने वाली किशोरियों के लिए पोषाहार की व्यवस्था नहीं की गई है, वहीं 15 से 18 वर्ष आयु की किशोरियों को पोषाहार दिया जाता है।
ग्राम्या संस्थान की नीतू ने बताया कि किशोरियों व महिलाओं को पोषाहार और आयरन की गोली यदा-कदा ही दी जाती है। सीडीपीओ मीनाक्षी ने बताया कि किशोरी, धात्री व गर्भवती महिलाओं को केंद्र पर
पोषाहार दिया जाता है। नजदीक के केंद्र पर पहुंचकर वे पोषाहार प्राप्त कर सकती हैं। इस अवसर पर डा. केपी सिंह, प्रियंवदा, तेतरा बानो, प्यारी, लक्ष्मीना आदि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में नौगढ़, चकिया व शहाबगंज क्षेत्र की महिलाएं ने भाग लिया।