फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two lab technicians found missing during CMO's inspection

सीएमओ के निरीक्षण के दौरान गायब मिले दो लैब टेक्निशियन

Sat, 11 Sep 2021 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Two lab technicians found missing during CMO's inspection
सकलडीहा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विजेंद्रपति द्विवेदी ने शुक्रवार को सकलडीहा सीएचसी और चहनियां पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डेंगू और मलेरिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर बेहद गंभीर रहने का निर्देश दिया। इसके साथ ही साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। इस दौरान पैथोलॉजी के दो लैब टेक्निशियन गायब रहे। सीएमओ ने उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की। सीएमओ के निरीक्षण से स्वास्थ्य कर्मियों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

शासन की ओर से डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड के बढ़ते प्रभाव को लेकर सीएचसी और पीएचसी तैयार रहने के निर्देश दिये गये है। सीएमओ डा. वीपी द्विवेदी ने शुक्रवार को चहनिया स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभारी को निर्देशित किया कि डेंगू, मलेरिया और टाईफाईड के मामले में काफी गंभीर रहे। इसके बाद निरीक्षण सकलडीहा स्थित सीएचसी पहुंचे। वहां भी उन्होंने निरीक्षण के दौरान आवश्यक निर्देश दिये। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड बनवाने का निर्देश दिया। सीएचसी और पीएचसी पर लैब टेक्निशियन के कार्यों पर असंतोष व्यक्त करते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने को कहा। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डा. संजय यादव, चहनिया पीएचसी प्रभारी डा. संदीप कुमार, डा. उपेन्द्र पाठक, डा. आरएन सिंह, डा. कविता, डॉ. दिलीप, डा. राजेश यादव सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed