फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two JCBs excavated on NOC forest land recovered

बिना एनओसी वन भूमि पर खुदाई कर रहे दो जेसीबी बरामद

Sun, 30 Aug 2020 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Two JCBs excavated on NOC forest land recovered
नौगढ़। आरक्षित वन क्षेत्र में बिना एनओसी के जंगल की खुदाई करने पर वन विभाग ने शनिवार की शाम दो जेसीबी बरामद की है। इस दौरान गिरफ्तारी के डर से जंगलों में भाग रहे ड्राइवरों को भी पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

बीएसएनएल की ओर से ओएफसी डालने के लिए खुदाई की जा रही थी। मशीन संचालक के पास कोई दस्तावेज नहीं था।
वन क्षेत्राधिकारी इमरान खान ने बताया कि निर्माण एजेंसी बीएसएनल के विरुद्ध भारतीय वन संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत वन अपराध का मुकदमा करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

काशी वन्यजीव प्रभाग रामनगर के तहत मझगाई रेंज के चिकनी बीट, कंपार्टमेंट नंबर 3
गहिला के जंगल में सड़क के किनारे जेसीबी मशीन से खुदाई करके टेलीकॉम कंपनी की ओर से ओएफसी केबिल बिछाने का काम तेजी से चल रहा है। वन क्षेत्र को दो जेसीबी से खुदाई किये जाने की जानकारी मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी, वन दरोगा वीरेंद्र पांडेय के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी ड्राइवरों से खुदाई करने की अनुमति के दस्तावेज मांगे । पूछताछ के दौरान जंगल में भाग रहे ड्राइवरों को वन कर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और बगैर अनुमति के खुदाई किए जाने पर दोनों जेसीबी को रेंज कार्यालय ले आया गया। इस कार्रवाई के दौरान वनरक्षको मे राजकुमार शैलेश वर्मा , शिवपाल ,प्रसिद्ध, सद्गुरु गुप्ता रहे। उप प्रभागीय वनाधिकारी दिनेश सिंह ने बताया कि बिना एनओसी के कार्य कराए जाने पर कार्यदाई संस्था बीएसएनएल के विरुद्ध कार्रवाई होगी , प्रकरण में अधिकारियों को नोटिस भेजा जायेगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed