फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two houses collapsed due to rain four people sleeping inside buried in chandauli

Chandauli News: बारिश के चलते भरभराकर गिरे दो कच्चे मकान, सो रहे चार लोग दबे, हालत गंभीर

Tue, 16 Sep 2025 10:42 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 16 Sep 2025 10:42 PM IST
सार

गांव निवासी तुफानी राम और कविंदर परिवार के साथ कच्चे मकान में रहते हैं। सोमवार को तेज बारिश हुई। इससे मकान की दीवार भीग गई। रात में तुफानी और कविंदर अपने-अपने घर में परिवार के साथ सो गए। मंगलवार की सुबह मकान की दीवार गिरने लगी।

विज्ञापन
Two houses collapsed due to rain four people sleeping inside buried in chandauli
मकान गिरने के बाद मलबा देखते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली शहाबगंज क्षेत्र के हड़ौरा गांव में सोमवार की शाम को हुई तेज बारिश में भीगने के कारण तुफानी राम और कविंदर के कच्चे मकान मंगलवार की सुबह भरभरा कर गिर गए। इस घटना में मकान में सोए चार लोग दब गए। इस घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। शोर सुनकर एकत्र गामीणों ने मलबा हटाकर दबे लोगों को बाहर निकाला और इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। यहां उनकी हालत गंभीर देख सभी को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


गांव निवासी तुफानी राम और कविंदर परिवार के साथ कच्चे मकान में रहते हैं। सोमवार को तेज बारिश हुई। इससे मकान की दीवार भीग गई। रात में तुफानी और कविंदर अपने-अपने घर में परिवार के साथ सो गए। मंगलवार की सुबह मकान की दीवार गिरने लगी। यह देख कर कविंदर और तुफानी किसी तरह बाहर भागे लेकिन मंशा देवी (40), सोनम कुमारी (14), दुर्गावती (30) और पूजा (25) मलबे में दब गए। यह देख कर परिवार के अन्य सदस्यों ने शोर मचाया। 
विज्ञापन


शोर सुनकर एकत्र ग्रामीणों ने मशक्कत कर मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहाबगंज ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर बताते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने चारों घायलों को वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




हादसे के कारण दोनों परिवारों के घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उनके पास रहने की कोई व्यवस्था नहीं है। बारिश की वजह से उनकी स्थिति और दयनीय हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद नायब तहसीलदार आरिफ राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने गिर चुके मकानों का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। 


उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से गरीबों को आवास उपलब्ध कराया जाएगा और आवश्यक राहत पहुंचाई जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में कच्चे मकानों की स्थिति बेहद खराब है। प्रधान प्रतिनिधि नित्यानंद खरवार ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत, आवास और आर्थिक मदद प्रदान की जाए। क्षेत्र में आपदा प्रबंधन की व्यवस्था मजबूत की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed