{"_id":"603e897c8ebc3ee61b33490e","slug":"two-girls-in-the-pond-while-playing-drowning-died-chandauli-news-vns577745290","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलते समय तालाब में गिरी सगी बहने, डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलते समय तालाब में गिरी सगी बहने, डूबने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकलडीहा। स्थानीय कोतवाली के डैना गांव में मंगलवार दोपहर में तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। दोनों तालाब के समीप खेल रही थी। खेलते खेलते फिसल कर तालाब में गिर गईं। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
डैना गांव स्थित 16 बीघा के तालाब अमावल गांव के एक बनवासी के नाम से आवंटित है। तालाब की देखभाल अमावल गांव निवासी सहादूर और उसकी पत्नी शांति देवी करते हैं। सहादूर के पुत्र पिंटू बनवासी की तीन पुत्रियां रेखा, इंदू, बिंदू और दो पुत्र शिववचन और पवन सब साथ ही रहते हैं। मंगलवार को अपराह्न तीन बजे पिंटू का पुत्र पवन (नौ) उसकी बहन बिंदू (8 )और इंदू (6) तालाब के पास खेल रहे थे। खेलते-खेलते इंदू अचानक तालाब में गिर गई उसे बचाने के प्रयास में बिंदू भी पानी में गिर पड़ी। यह देख पवन ने भाग कर दादा सहादुर को इसकी सूचना दी। सहादूर ने तालाब में कूद कर दोनों बहनों को बाहर निकाला तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों बच्चियों का शव देख मां सविता, पिता पिंटू और बड़ा भाई शिववचन सहित अन्य लोग बिलख पड़े। बाद में कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
----