फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two girl students showed dance talent at national level

पीडीडीयू नगर की दो छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर दिखाई नृत्य प्रतिभा

Thu, 05 May 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Two girl students showed dance talent at national level
पीडीडीयू नगर। नगर की दो बेटियों ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में अव्वल स्थान पाकर जिले का मान बढ़ाया है। बेटियों का चयन अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले के लिए हुआ है। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर में 24 और 25 अप्रैल को आयोजित अखिल भारतीय डांस प्रतियोगिता के सीनियर और जूनियर वर्ग में क्रमश:शृंखला कालकर और स्नेहा चौहान ने पहला स्थान प्राप्त किया। अब दोनों काठमांडू में 18 और 19 जून को आयोजित अंतर्राष्ट्रीय डांस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। बुधवार को दोनों का नगर में भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

नगर के मानसनगर की निवासी रेलकर्मी धर्मेन्द्र कालकर की बेटी शृंखला कालकर आर्य महिला कालेज वाराणसी से कत्थक में स्नातक की छात्रा है। वहीं पटेलनगर निवासी पेंटर विपिन बिहारी चौहान की पुत्री स्नेहा चौहान मानस कान्वेंट स्कूल में पांचवीं की छात्रा है। दोनों कैलाशपुरी में भागीरथ विश्वकर्मा से डांस सीखती हैं। अखिल भारतीय डांस एसोसिएशन की ओर से जालंधर के लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित डांस प्रतियोगिता में यूपी का प्रतिनिधित्व किया। इसमें शृंखला ने सीनियर वर्ग में फोक डांस लावणी जबकि स्नेता चौहान ने फ्री स्टाइल डांस कर गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके साथ ही काडमांडू में होने वाले अंतराष्ट्रीय डांस प्रतियोगिता के लिए टिकट कटाया है। दोनों नृत्यांगना 16 जून को काठमांडू के लिए रवाना होंगी। बुधवार को स्नेहा और शृंखला का नगर में भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर समाजसेेवी डॉ. अनिल यादव,बाक्सिंग एकेडमी के संयोजक नंदजी नरेन्द्र प्रसाद, मेंटर भगीरथ विश्वकर्मा, योग गुरू नवीन कुमार गुप्ता, धर्मेन्द्र कालकर, विपिन बिहारी चौहान, विनीता अग्रहरी, धनजंय सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed