{"_id":"616af5ba6331b0090b17f2fb","slug":"two-friends-died-due-to-drowned-taking-bath-ganga-river-in-chandauli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंदौली में दर्दनाक हादसा: गंगा नदी में नहा रहे दो दोस्तों की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में दर्दनाक हादसा: गंगा नदी में नहा रहे दो दोस्तों की डूबने से मौत
Sun, 17 Oct 2021 01:14 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में गंगा नगी में नहाने के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। इस घटना से इलाके में हलचल मच गई। मौके पर मौजूद मल्लाहों ने दोनों के शवों को बाहर निकाला। सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के काली महाल निवासी चार युवक सरवर(18) पुत्र बाबर, सौरभ(18) पुत्र मिंटू, राजन(18) पुत्र अकरम व सीबू (19) पुत्र शहाबुद्दीन शनिवार की शाम नहाने के लिए भूपौली घाट गए थे। अलीनगर थाना क्षेत्र क्षेत्र के पंप कैनाल के पास गंगा नदी में स्नान के बाद दो युवक राजन व सीबू बाहर निकल आए और कपड़ा पहनने लगे।
विज्ञापन
इसी दौरान सरवर व सौरभ पानी में डूबने लगे। यह देख दोनों दोस्तों ने शोर मचाना शुरू किया। इसके बाद मल्लाहों ने किसी तरह दोनों युवकों को नदी से बाहर निकाला। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। सूचना पर मौके पर पहुंची अलीनगर पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर थाने ले आई। जरूरी कार्रवाई के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद जिला चिकित्सालय भेज दिया।
विज्ञापन