{"_id":"63274ffbdd7f540aeb112e32","slug":"two-factions-clashed-during-vishwakarma-puja-at-the-vehicle-stand-chandauli-news-vns674898743","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन स्टैंड पर विश्वकर्मा पूजा के दौरान भिड़े दो गुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन स्टैंड पर विश्वकर्मा पूजा के दौरान भिड़े दो गुट
विज्ञापन
स्थानीय रेेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में विश्वकर्मा पूजा के दौरान शनिवार की रात में किसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। वाहन चालकों के दो गुट के बीच एक घंटे तक गुरिल्ला युद्ध चला। इससे मौके पर अफरा तफरी मची रही। बाद में मौके पर पहुंचे रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया।
जीआरपी ने मारपीट कर रहे छह लोगों को हिरासत में लिया। हालांकि रविवार की सुबह दोनों पक्षों में सुलह समझौता हो गया। रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया में ऑटो स्टैंड और कार स्टैंड परिसर में विश्वकर्मा पूजन किया गया। सर्कुलेटिंग एरिया में ही घुमंतू बच्चे भी रहते हैं। शनिवार की रात लगभग दस बजे वाहन चालक नाच गा रहे थे। कुछ लोगों ने शराब भी पी रखी थी। इसी बीच किसी बात को लेकर वाहन चालकों में विवाद हो गया। बात बढ़ती तो मारपीट शुरू हो गई। इसमें घुमंतू बच्चे भी शामिल हो गए। मारपीट से स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया। मारपीट से स्टेशन के बाहर ट्रेनों की प्रतीक्षा में बैठे यात्री इधर उधर भागने लगे। सूचना पाकर रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस पहुंची। मारपीट कर रहे लोगों को स्टेशन के बाहर खदेड़ा। इसके बाद मामला शांत हुआ। मारपीट में छह लोगों को चोट आई। राजकीय रेलवे पुलिस ने मारपीट कर रहे छह लोगों को पकड़ कर मेडिकल मुआयना कराया। वहीं घायलों का प्राथमिक उपचार कराया।
हालांकि रविवार की सुबह दोनों पक्षों ने सुलह समझौता कर लिया। इसके बाद हिरासत में लिए गए लोगों को छोड़ दिया गया। इस संबंध में जीआरपी पीडीडीयू के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि वाहन स्टैंड में नशे में धुत लोगों ने मारपीट की थी। समझौता होने पर सभी को छोड़ दिया गया।