फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two and a half kilos of gold worth 94 lakhs recovered at PDDU Junction

पीडीडीयू जंक्शन पर 94 लाख का पौने दो किलो सोना बरामद

Sat, 14 May 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Two and a half kilos of gold worth 94 lakhs recovered at PDDU Junction
पीडीडीयू नगर। राजकीय रेलवे पुलिस ने तस्करी कर ले जाए जा रहे 1.855 किलो सोना बरामद बरामद किया है। तस्कर गया से सोने की सिल्लियां लेकर नई दिल्ली जा रहा था। बृहस्पतिवार की रात स्थानीय रेलवे स्टेशन पर तस्कर ट्रेन का इंतजार कर रहा था। इसी बीच जीआरपी ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सोना और तस्कर को आयकर विभाग के हवाले कर दिया गया। आगे की कार्रवाई आयकर विभाग की टीम कर रही है।
विज्ञापन

जीआरपी पीडीडीयू के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया एवं ट्रेनों में बढ़ती चोरी एवं तस्करी की घटनाओं की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार की रात निरीक्षक मनोज यादव दल बल के साथ स्टेशन पर गश्त कर रहे थे। इसी बीच लगभग 11 बजे प्लेटफार्म संख्या तीन आर चार के पश्चिमी छोर पर शौचालय के समीप एक संदिग्ध युवक दिखा। उसके पास पिट्ठू बैग की तलाशी ली गई तो उसमें पांच सोने की सिल्ली, दो अर्नामेंट सोना बरामद हुआ। उसे थाने लाकर पूछताछ की गई तो तस्कर ने युवक ने अपना नाम विक्रम कुमार निवासी बांके बाजार गया बिहार बताया। इसकी सूचना आयकर विभाग को दी गई। आयकर विभाग की टीम शुक्रवार की रात स्टेशन पर पहुंची। वजन करने पर सोने का वजन 1855.690 ग्राम मिला। बरामद सोने की कीमत 94.80 लाख 806 रुपये है। युवक ने स्वीकार किया कि वह दूसरे व्यापारी का सोना गया से नई दिल्ली पहुंचाता है। इसके बदले उसे कमिशन मिलता है। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में हेड कांस्टेबल योगेन्द्र कुमार पाल, रवि कुमार राय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed