फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two accountants suspended for negligence, warned others

लापरवाही पर दो लेखपाल निलंबित, अन्य को दी चेतावनी

Sat, 21 May 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Two accountants suspended for negligence, warned others
सदर तहसील में आयोजित समाधान दिवस में उपस्थित अधिकारी। संवाद - फोटो : CHANDAULI
सकलडीहा। स्थानीय तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम संजीव कुमार ने राजस्व के मामले में लापरवाही बरतने पर दो लेखपालों को निलंबित कर दिया। वहीं अन्य लेखपालों और कानूनगो को सामूहिक रूप से कड़ी चेतावनी दी। समाधान दिवस में 143 प्रार्थना पत्रों में 14 का समाधान दिया गया। इसी तरह अन्य तहसीलों में भी अधिकारियों ने समस्याओं को सुनकर समाधान किया।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में सकलडीहा तहसील में सबसे ज्यादा मामला राजस्व का होने पर जिलाधिकारी संजीव सिंह ने नाराजगी जताई। इस दौरान हिंगुतर और जीयनपुर के लेखपाल के कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन नही करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं बहरवानी, खड़ेहरा गांव के लेखपालों को रिपोर्ट देने में आनाकानी पर चेतावनी दी। इसके साथ ही सामूहिक रूप से सभी कानूनगो और लेखपालों को कार्य प्रणाली में सुधार न लाने पर कार्रवाई का चेतावनी दी। इसके पूर्व चहनिया विकास खंड के एक सचिव द्वारा शौचालय का पैसा निर्धारित तिथि के अंदर जमा नही करने पर मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी। इसके पूर्व अधिकारियों को आईजीआरएस के पेंडिंग प्रार्थना पत्रों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करते हुए फरियादियों से वार्ता कर फीडबैक लेने का निर्देश दिया। इस मौके पर डीएफओ दिनेश सिंह, बीएसए सतेंद्र सिंह, डीडीओ लालता प्रसाद, पीडी सुशील कुमार, डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे, एसडीएम अजय मिश्र, तहसीलदार डॉ. वंदना मिश्र, जिला पिछड़ा अधिकारी कन्हैया यादव, जिला दिव्यांग अधिकारी राजेश नायक, एक्सईएन विद्युत आशीष सिंह, डिप्टी सीएम डॉ. आरबी शरण, जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र मौर्या, बीडीओ अरुण पांडेय, एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा रहे।
विज्ञापन

47 शिकायतों में एक का भी नहीं हुुआ निस्तारण
चकिया। स्थानीय तहसील सभागार में शनिवार को अपर जिला अधिकारी उमेश कुमार मिश्र तथा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा के नेतृत्व में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 47 प्रार्थना पत्र पड़े, इसमें किसी का समाधान नहीं हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस में सिंचाई, विद्युत, पेयजल, पेंशन, पुलिस तथा वन विभाग से संबंधित मामले आए। इस मौके पर तहसीलदार आलोक कुमार, सीओ शेषमणि पाठक, कोतवाल राजेश यादव, बीडीओ रविंद्र कुमार, पूर्ति निरीक्षक ममता सिंह, अधिशासी अधिकारी मेंही लाल गौतम रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर में तीन और नौगढ़ में प्रार्थना पत्रों का हुआ समाधान
चंदौली/नौगढ़। मुख्यालय स्थित सदर तहसील सभागार में एसडीएम अविनाश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 43 प्रार्थना पत्र आए। इसमें तीन का समाधान किया गया। इस दौरान राजस्व के 22, पुलिस के छह, विकास के नौ, विद्युत के दो और दो अन्य मामले सामने आए। नौगढ़ संवाददाता के अनुसार एसडीएम डॉ. अतुल गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में आए 29 प्रार्थना पत्रों में चार का समाधान किया गया।संवाद

शौचालय, पेंशन और आवास की सबसे ज्यादा समस्या
नियामताबाद। पीडीडीयू नगर तहसील में एसडीएम मनोज कुमार पाठक के नेतृत्व में आयोजित समाधान दिवस में पचास प्रार्थना पत्र आए। इसमें छह का समाधान किया गया। ज्यादातर मामले शौचालय, पेंशन, आवास, राजस्व आदि से संबंधित रहे। इस मौके पर सीओ पीडीडीयू नगर अनिल राय, तहसीलदार सतीश कुमार, नायब तहसीलदार सुनील सिंह, बीडीओ ज्वाला प्रसाद, शैलेंद्र शंकर सिंह, विनोद पांडेय, फहीम अहमद, राकेश सिंह, इंद्रप्रकाश मिश्रा, विनय कुमार, आशीष मौर्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed