{"_id":"5f1885ae8ebc3e636b75ca4c","slug":"twenty-kilos-of-hemp-recovered-two-smugglers-arrested-chandauli-news-vns537343783","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। राजकीय रेलवे पुलिस ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से प्लेटफार्म संख्या सात और आठ के पश्चिमी छोर पानी टंकी के पास से दो युवकों को 20.2 किलो गांजा बरामद किया। दोनों बक्सर से गांजा नई दिल्ली ले जा रहे थे। जीआरपी गांजा बरामद कर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
कोरोना वायरस संक्रमण के बीच नियमित ट्रेनों का संचालन बंद है। चुनिंदा ट्रेनें चलाई जा रही है। इसके बाद भी तस्करी का खेल शुरू हो गया है। आम यात्रियों को तमाम चेकिंग के बाद ट्रेनों में सवार होने दिया जा रहा है। बावजूद इसके गांजा लेकर तस्कर कैसे पहुंच जा रहे हैं, यह समझ के परे है। बुधवार की भोर में पौने चार बजे राजकीय रेलवे पुलिस की टीम स्टेशन पर संदिग्धों की तलाश कर रही थी। इसी बीच प्लेटफार्म संख्या सात और आठ के पश्चिमी छोर पर पानी टंकी के पास दो युवक बैग लिए दिखे। दोनों को पकड़ कर तलाशी ली गई तो बैग में गांजा बरामद हुआ। थाने पर लाकर तौल करने पर गांजा का वजन 20.2 किलो मिला। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम क्रमश: दीपक कुमार चौधरी निवासी चौराटी थाना दावत रोहतास बिहार और नौतिक कुमार निवासी दिहरा थाना नावानगर बक्सर बिहार बताया। जीआरपी डीडीयू निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि दोनों का आपराधिक इतिहास निल है। तस्करी के आरोपी ने स्वीकार किया है कि बक्सर में उन्हे किसी ने बैग दिल्ली पहंचाने के लिए दिया था। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में एसआई मनोज कुमार, कांस्टेबल रविन्द्रनाथ यादव, विजय कुमार गोंड, रवि राय रहे।
पीडीडीयू नगर। राजकीय रेलवे पुलिस ने दिलदार नगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो और तीन के फुटओवर ब्रिज के सीढी के नीचे मंगलवार की रात साढ़े 12 बजे एक युवक को 34 शीशी देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। जीआरपी निरीक्षक डीडीयू आरके सिंह ने बताया कि एसआई चौकी प्रभारी जीआरपी दिलदारनगर ने गिरफ्तार राहुल कुमारनिवासी बड़ी नगला बिहार पटना सिटी बिहार का चालान कर दिया है। संवाद