फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Twenty- acre crop steeped

बीस एकड़ फसल डूबी

Sun, 17 Jan 2016 01:08 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 17 Jan 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Twenty- acre crop steeped
जूड़ा हरधन गांव के कई खेतों में खड़ी बीस एकड़ से अधिक की फसल पानी में डूब गई। कारण बलुआ पंप कैनाल से निकली नहर की खुदाई पूरी न होने से पहले ही पानी छोड़ दिया जाना है।
विज्ञापन


जबकि गांव में भी बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में भी पानी जमा हो गया। इसे लेकर किसानों में सिंचाई विभाग के प्रति भारी नाराजगी है।
विज्ञापन


बलुआ पंप कैनाल से निकली नहर द्वारा क्षेत्र के मटियरा, विशेषरपुर, महुअर, हरधन, जूड़ा, मड़ई, सगरा, पूरा गनेश आादि गांवों में सिंचाई होती है। देखरेख के अभाव में नहर पूरी तरह पट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं कई गांव के लोगों ने नहर की भूमि पर कब्जा कर मकान आदि बना लिया है। पिछले दिनों किसानों की मांग पर एक बार फिर नहर की खुदाई शुरू हुई लेकिन भूमि पर कब्जा होने की वजह से पूरी नहर की खुदाई नहीं हो सकी।

अधूरी खुदाई के बाद ही नहर में शुक्रवार की रात पानी छोड़ दिया गया। इससे जूड़ा हरधन गांव में पानी जमा हो गया। यही नहीं खेतों में पानी जमा होने से बीस एकड़ गेहूं की फसल भी डूब गई। जबकि कई घरों के साथ ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में भी पानी इकट्ठा हो गया।


शनिवार को स्कूल बंद होने की वजह से कोई समस्या तो नहीं आयी लेकिन पानी की निकासी जल्दी न होने से पठन पाठन प्रभावित हानेे की आशंका है।

शनिवार की सुबह जलजमाव के बाद इसकी सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी गई तब पानी बंद हुआ लेकिन अभी भी गांव में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है।

गांव के अजीत सिंह, उदयशंकर तिवारी, लालता यादव, मुंशी यादव, मुन्ना सिंह, संजीत सिह, पुजारी सिंह, पप्पू सिंह आदि ने पानी निकासी करने और नहरों की पूरी खुदाई कराने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed