{"_id":"fa16041a4cdb8a34448925fbcdf5b953","slug":"truck-stuck-on-railway-track-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर फंसा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर फंसा ट्रक
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Thu, 24 Dec 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यालय के सकलडीहा रोड स्थित रेलवे क्रासिंग को पार करते समय मंगलवार की
विज्ञापन
रात साढ़े नौ बजे बालू लदा ट्रक रेलवे पटरी पर खराब हो गया।
इससे फाटक बंद नहीं हो सका। गेटमैन की सूचना पर रेल महकमे में खलबली मच गई और तत्काल आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे।
इधर हावड़ा-गया रूट की सभी लाइनों पर रेल यातायात पूरी तरह से ठप हो गया।
एक घंटे बाद जेसीबी से ट्रक को पीछे से धक्का देकर हटाने का प्रयास किया गया, जिससे ट्रक के चक्कों में आग लग गई। जिसे आरपीएफ के जवानों ने बुझाया। इस बीच डेढ़ घंटे तक रेल परिचालन बाधित रहा।
ट्रक बिहार के डेहरी से ट्रक पर बालू लादकर जनपद के माधापुर डबरियां गांव जा रहा था। ट्रक पर उसकी क्षमता से अधिक बालू लदा था। रात करीब साढ़े नौ बजे उक्त ट्रक चन्दौली रेलवे क्रासिंग को पार कर रहा था।
इसी दौरान ट्रक का एक्सल रेलवे ट्रैक व क्रासिंग के बीच में टूट गया और वह वहीं खड़ा हो गया। इसके बाद चालक व खलासी ट्रक को हटाने के लिए जेसीबी लाने के लिए चले गए।
इसके बाद गेटमैन ने स्टेशन मास्टर को अवगत कराया इस घटना से कई ट्रेनें सिग्नल नहीं मिलने के कारण यहां-वहां खड़ी हो गई। करीब एक घंटे आवागमन बंद रहा।