{"_id":"3dbb80b3a08380da7fc22124a72a43b9","slug":"truck-robber-gang-busted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरप्रांतीय ट्रक लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरप्रांतीय ट्रक लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Mon, 24 Aug 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस ने रविवार को पड़ाव से दो आरोपियों को
विज्ञापन
गिरफ्तार करते हुए अंतरप्रांतीय ट्रक लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश कर दिया।
इनके पास से दो माह पूर्व लूटा गया ट्रक, बोलेरो और नकदी भी बरामद हुई। गिरोह के अन्य सदस्य फरार हो गए।
कोतवाली में आरोपियों को मीडिया वालों के सामने पेश करते हुए सीओ सदर प्रमोद यादव ने बताया कि सुबह कोतवाल नागेश मिश्र को सूचना मिली कि अंतरप्रांतीय ट्रक लुटेरा गिरोह के कुछ सदस्य पड़ाव में बोलेरो से घूम रहे हैं।
इस पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई।
सुबह आठ बजे एक बोलेरो को रोका गया तो चालक वाहन भगाने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इस बीच बोलेरो से उतर कर कुछ युवक भाग निकले। बोलेरो सवार दो अन्य बदमाशों से पूछताछ में ट्रक लूट का खुलासा हुआ।
पकड़े गए दोनों बदमाशों की पहचान इमरान निवासी इलाहाबाद और पुष्पराज यादव निवासी दरिया का पुरवा, रीवा, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। बोलेरो से दो तमंचा, दो कारतूस, पंद्रह हजार दो सौ रुपये बरामद हुए। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने 29 जून को टेंगरा मोड़ के पास से लूटा गया ट्रक बरामद कर लिया। ट्रक पर तीस बोरा सरसों लदा था।
दोनों ने बोलेरो से फरार चार साथियों के नाम बताए। उनकी तलाश की जा रही है।