{"_id":"65df5806bca75eb84b0d6bcd","slug":"truck-hit-two-young-man-one-died-other-seriously-in-chandauli-2024-02-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: तिलक समारोह से घर लौट रहे युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: तिलक समारोह से घर लौट रहे युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर
Wed, 28 Feb 2024 09:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 28 Feb 2024 09:30 PM IST
सार
Chandauli News: चंदौली के कंदवा थाना क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। डेढगांवा गांव निवासी चंदन कुमार सिंह (38) के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। दुर्घटना करने वाले ट्रक को पकड़ लिया गया है। परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कारवाई की जा रही है।
विज्ञापन
चंदन कुमार सिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली जिले के कंदवा थाना क्षेत्र स्थित सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरुईन मोड़ के समीप ट्रक के धक्के से बाइक सवार डेढ़गांवा गांव निवासी युवक की मौत हो गई। वहीं, बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रक को कब्जे में कर मृतक के चाचा मृत्युंजय सिंह की तहरीर पर ट्रक चालक व मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
बरहनी विकासखंड के डेढगांवा गांव निवासी चंदन कुमार सिंह (38) मित्र के पुत्र के तिलोकत्सव कार्यक्रम से साथी विनोद यादव के साथ बाइक से वापस घर लौट रहे थे। बाइक चंदन चला रहा था। बरूईन मोड़ के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे चंदन की मौके पर ही मौत हो गई और विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी कोतवाली पहुंच गए। चंदन की पत्नी खुशबू सिंह और मां उमरावती देवी का हाल रो रोकर बेहाल हो रहा था।
चंदन सिंह को दो पुत्र व एक पुत्री है। वे दो भाइयों में छोटे थे। घर पर रहकर खेती-किसानी करते थे। इस संबंध में जमानिया कोतवाल श्यामजी यादव ने बताया कि दुर्घटना करने वाले ट्रक को पकड़ लिया गया है। परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कारवाई की जा रही है।
चंदन सिंह को दो पुत्र व एक पुत्री है। वे दो भाइयों में छोटे थे। घर पर रहकर खेती-किसानी करते थे। इस संबंध में जमानिया कोतवाल श्यामजी यादव ने बताया कि दुर्घटना करने वाले ट्रक को पकड़ लिया गया है। परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कारवाई की जा रही है।