{"_id":"62615068209fed75ae1d4dd8","slug":"truck-burnt-down-after-being-hit-by-high-tension-wire-chandauli-news-vns6493934142","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन तार की चपेट में आने से धू-धूकर जला ट्रक, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से धू-धूकर जला ट्रक, मचा हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुलहीपुर। चंदासी कोल मंडी स्थित एक कोल डिपो में बृहस्पतिवार की दोपहर एक बजे के करीब कोयला लदा ट्रक नीचे लटक रहे 33 हजार वोल्ट तार की चपेट में आ गया। इससे ट्रक में आग लग गई। धू-धूकर जलते ट्रक को देख मंडी में अफरा-तफरी मच गई। लोगों की सूचना पर पहुंचे फायर विभाग के कर्मियों ने आपूर्ति बंद करा चार घंटे मशक्कत कर आग पर काबू पाया। वहीं ट्रक के टकराने के बाद हुए हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया जिससे चंदासी उपकेंद्र के करीब 80 हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारी टूटे तारों की मरम्मत में जुट गए।
चंदासी कोलमंडी में कई डिपो 33 हजार वोल्ट तार के नीचे हैं। पहले जमीन गहरी होने से तारों से कोई खतरा नहीं था लेकिन बाद में जलभराव की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कई डिपो के मालिकों ने मिट्टी की भराई कर जमीन ऊंची करा दी है। इससे पहले भी कई बार ओवरलोड ट्रक तार की चपेट में आ चुके हैं। बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश से ओवरलोड कोयला लदा ट्रक एक डिपो पर पहुंचा। ट्रक के चालक का ध्यान ऊपर से गुजरे 33 हजार वोल्ट के तार पर नहीं गया। इस कारण जैसे ही ट्रक तार के नीचे से गुजरा, तार से प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गया। ट्रक के करंट की चपेट में आने से चिंगारी निकलने लगी। कुछ गड़बड़ी की आशंका होते ही चालक ने कुछ दूर आगे ले जाकर ट्रक को खड़ा कर दिया और कूदकर भाग निकला। इसके बाद पूरा ट्रक धू-धूकर जलने लगा। ट्रक को जलते देख मंडी में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना फायर और बिजली विभाग को दी। बिजली विभाग ने साहूपुरी स्थित उपकेंद्र पर तार टूटने की सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद फायर कर्मियों ने पानी डालकर करीब चार घंटे में आग पर काबू किया। बावजूद इसके ट्रक और उसपर लदा कोयला जलकर राख हो गया।
इनसेट.......
बिजली न मिलने से हलकान रहे लोग
चंदासी कोल मंडी में 33 हजार वोल्ट का तार टूटने के बाद पूरे नगर सहित कई गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। चंदासी उपकेंद्र से जुड़े करीब 80 हजार उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। उमसभरी दोपहरी में बिजली चले जाने से लोग हलकान हो गए। देर तक इंतजार करने के बाद भी जब लाइट नहीं आई तो लोग बिजली विभाग के टेलिफोन घनघनाने लगे लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
रिपोर्ट- अमरेंद्र सिंह
संपादन- धनंजय
बाइट- 2130