फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Troubled by irregular power cuts

अनियमित बिजली कटौती से लोगों का हाल बेहाल

Thu, 23 Jun 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Troubled by irregular power cuts
पीडीडीयू नगर। इस वर्ष गर्मी में बिजली कटौती ने लोगों को खूब परेशान किया। ट्रांसफार्मरों के जलने और जर्जर तारों के टूटने से लोगों को घंटों बिजली कटौती का दंश झेलना पड़ा है। बावजूद इसके अभी भी बिजली व्यवस्था पूरी तरह पटरी पर नहीं आई है। ट्रांसफार्मरों के जलने और तारों के टूटने का सिलसिला जारी है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बमुश्किल छह से 12 घंटे ही बिजली मिल रही है। इससे उमसभरी गर्मी में लोगों का हाल बेहाल है।
विज्ञापन

कंदवा। अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांवों में विभाग की ओर से शेड्यूल के अतिरिक्त घंटों बिजली कटौती की जा रही है। उमस भरी गर्मी में कटौती व बार-बार हो रही ट्रिपिंग ने लोगों को परेशान कर रखा है। ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को 18 घंटे विद्युत आपूर्ति करने के निर्देश होने के बाद भी अनियमित विद्युत आपूर्ति व ट्रिपिंग के चलते इस उमस भरी गर्मी में मुश्किल से छह से आठ घंटे ही बिजली मिल रही है। क्षेत्र के संजय सिंह, बबलू सिंह, पिंटू सिंह, मोनू सिंह आदि ने बताया कि इस समय दिन-रात मिलकर मुश्किल से आठ घंटे ही बिजली मिल रही है।संवाद
विज्ञापन

धानापुर। अनियमित बिजली कटौती से पूरा क्षेत्र परेशान है। बिजली आने व जाने का कोई समय तय नहीं है। कभी पूरे दिन तो कभी पूरी रात बिजली गायब रहती है। अनियमित बिजली कटौती से गर्मी व उमस में लोग परेशान हैं। क्षेत्र में मुश्किल से 10 से 12 घंटे ही बिजली मिल रही है।रात्रि में बिजली कुछ समय के लिए आती है तो लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। इस संबंध मे जेई विकास यादव ने कहा कि जर्जर तार व पोल बदलने का कार्य तेजी से चल रहा है। शीघ्र समस्या से राहत मिलेगी।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

नियामताबाद। विकास खंड क्षेत्र में बिलारीडीह सब स्टेशन से संबद्ध दो दर्जन से अधिक गांवों में ग्रामीण बिजली कटौती से परेशान हैं। बुधवार को कटौती अधिक रही। पूरे दिन मात्र तीन से चार घंटे ही आपूर्ति मिली।बिजली न रहने से दिन भर लोग परेशान रहे। बिजली न मिलने से ग्रामीणों में रोष देखा गया।संवाद

बिजली आपूर्ति की व्यवस्था में लगातार सुधार के कार्य जारी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर बिजली के खंभों और तारों को बदलने का कार्य 60 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। कार्यदाई संस्थाओं को 15 जुलाई तक कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है। खंभों व तारों को बदल दिए जाने के बाद समस्याओं का समाधान हो जाएगा।
अरुण कुमार श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता, चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed