{"_id":"070c5f1d6fc17c3e1e37b8d74b144536","slug":"travelers-ruckus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों का हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Thu, 10 Dec 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सियालदह नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के यात्रियों ने परोसे गए खाने को खराब क्लालिटी का बताते हुए मुगलसराय में खूब हंगामा किया।
दूसरी तरफ कोलकाता राजधानी एक्सप्रेस के यात्रियों में भोजन में खिचड़ी परोसे जाने को लेकर नाराजगी रही। नाराज लोग रेलवे की व्यवस्था को कोसते हुए गंतव्य को रवाना हुए।
केन्द्र में मोदी सरकार रेलवे में यात्री सुविधा को बढ़ाये जाने से लेकर बुलेट ट्रेन चलाने व अच्छा खाना परोसे जाने के खूब वादे किये थे।
लेकिन वर्तमान समय में आलम यह है हल्के से कोहरे ने जहां ट्रेनों की रफ्तार को धीमा कर दिया, वहीं दूसरी तरफ विलंब के कारण राजधानी जैसी वीआईपी ट्रेनों में यात्रियों को सही खाना नहीं परोसा जा रहा है।
बुधवार की शाम काफी विलंब से मुगलसराय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंची डाउन कोलकाता राजधानी के यात्रियों ने बताया कि टिकट का अधिक मूल्य देने के बाद भी उन्हें सफर के दौरान खिचड़ी खाकर ही संतोष करना पड़ा।
वहीं इसके बाद स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंची सियालदह राजधानी के यात्रियों ने खराब खाना परोसे जाने को लेकर हंगामा मचाया। यात्रियों ने बताया कि विलंब के कारण पैंट्री कार में सही व्यवस्था न होने के चलते खाना खराब हो गया। जिसे बाद में उन्हें परोस दिया गया। इस दौरान हर यात्री रेलवे प्रशासन को कोसता नजर आया।
यात्रियों ने आरोप लगाया कि ट्रेनों के विलंब होने के कारण खाना या तो खराब हो जाता है या फिर खाना खत्म हो जाता है। इस संबंध में सीनियर डीसीएम दयानंद ने बताया कि घटना की जानकारी मेरे संज्ञान में नहीं है। किसी यात्री की शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी।