{"_id":"6ac55586deca6b58c207dbe1","slug":"transport-security-committee-will-monitor-school-vehicles-chandauli-news-c-189-1-chl1002-155764-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: स्कूली वाहनों पर नजर रखेगी परिवहन सुरक्षा समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: स्कूली वाहनों पर नजर रखेगी परिवहन सुरक्षा समिति
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। स्कूली बच्चों के सुरक्षित आवागमन को लेकर जिले के प्रत्येक विद्यालय में परिवहन सुरक्षा समिति गठित की जाएगी। समिति स्कूल वाहनों की फिटनेस, सुरक्षा उपकरण, चालक-परिचालक के मानकों और सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की निगरानी करेगी। विद्यालयों को समिति का गठन कर नियमित बैठकें कराने के निर्देश दिए गए हैं।
समिति के अध्यक्ष विद्यालय के प्राधिकारी होंगे। तहसीलदार, संबंधित थानाध्यक्ष, खंड शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक के प्रतिनिधि, दो अभिभावक, दो वाहन संचालक प्रतिनिधि और स्थानीय निकाय के अधिशासी अधिकारी सदस्य होंगे। समिति का उद्देश्य स्कूली वाहनों में निर्धारित सुरक्षा मानकों का नियमित पालन सुनिश्चित कराना है।
बीएसए सचिन कुमार ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने विकास खंड का नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए हैं। नोडल अधिकारी विद्यालयों में समितियों के गठन और बैठकों की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
एआरटीओ डॉ. सर्वेश गौतम ने बताया कि डीआईओएस और बीएसए के स्तर से विद्यालयों में समितियों के गठन की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। समिति की बैठक वर्ष में चार बार जुलाई, अक्तूबर, जनवरी और अप्रैल में होगी। इसमें स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर कमियों को दूर कराने पर जोर दिया जाएगा।