फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Transformer fell due to vehicle collision, supply stalled

वाहन के धक्के से गिरा ट्रांसफार्मर, 10 घंटे आपूर्ति रही बाधित

Mon, 21 Mar 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Transformer fell due to vehicle collision, supply stalled
पीडीडीयू नगर। नगर में रविवार की सुबह मैजिक की टक्कर से खंभे पर लगा ट्रांसफार्मर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। इससे चतुर्भुजपुर वार्ड के करीब पांच सौ घरों में 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

नगर के चतुर्भुजपुर वार्ड में खंभों के सहारे 400 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इससे करीब पांच सौ घरों में बिजली आपूर्ति होती है। रविवार की सुबह सात बजे तेज रफ्तार मैजिक ने खंभों में जोरदार टक्कर मार दी। इससे ट्रांसफार्मर जमीन पर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पाकर पहुंचे बिजली विभाग के जेई एके पांडेय ने कर्मचारियों को बुलाया। इसके बाद दोपहर 12 बजे तक ट्रांसफार्मर की मरम्मत तो हो गई लेकिन ट्रांसफार्मर को चार्ज होने में पांच घंटे लग गए। इसके बाद शाम पांच बजे आपूर्ति बहाल हो पाई। इस बीच दिनभर आपूर्ति ठप रहने के कारण लोग गर्मी से परेशान रहे। एक्सईएन प्रवीन कुमार सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन

नौगढ़। स्थानीय ब्लॉक कार्यालय परिसर के पीछे रविवार को 165 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर अचानक धू- धूकर जल उठा, जिससे क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई। वहीं, ट्रांसफार्मर से लपटें निकलती देख भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पार्किंग के कारण ट्रांसफार्मर से आग की लपटें उठने लगीं। कुछ ही देर में पूरा ट्रांसफार्मर आग का गोला बन गया। इससे आसपास के लोगों में भगदड़ गच गई। बस्ती के लोगों ने बिजली विभाग के कई अधिकारियों को फोन मिलाया लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं की। आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि ऊपर के तार तक जल गए। करीब एक घंटे तक ट्रांसफार्मर धू-धूकर जलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed