{"_id":"62226876c9e27d0f9739173c","slug":"transfer-theft-including-trolley-from-between-two-police-posts-chandauli-news-vns6415994166","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में अभी प्रायोगिक परीक्षा की नहीं हुई तिथि निर्धारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में अभी प्रायोगिक परीक्षा की नहीं हुई तिथि निर्धारित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर शिक्षा विभाग की ओर से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा-2022 के लिए केंद्र निर्धारण हो गया है। इसकी तैयारी जिला प्रशासन की ओर से पूरी हो चुकी है। जनपद में 94 केंद्र निर्धारण हो चुके हैं लेकिन अभी तक प्रायोगिक परीक्षा की तिथि निर्धारित नहीं हुई है। वही विभाग का दावा है कि शासन का निर्देश मिलते ही प्रायोगिक परीक्षा शुरू करा दी जाएगी। सभी तैयारी पूरी है।
जनपद में 94 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। जनपद के विभिन्न स्कूलों में हाईस्कूल के बालक वर्ग के 17 हजार 283 व बालिका वर्ग की 15हजार 285 और इंटरमीडिएट के बालक वर्ग में 14 हजार 302 व 12 हजार 687 बालिकाएं पंजीकृत हैं। परिषद इनकी परीक्षाएं शुरू होने से पूर्व सभी तैयारियां पूरी कराने के लिए गंभीर है। अभी प्रायोगिक परीक्षा के लिए बोर्ड से कोई सूचना नहीं आई है लेकिन विभाग इसे कराने के लिए तैयार है। परीक्षा कराने का निर्देश आते ही प्रायोगिक परीक्षा शुरू करा दी जाएगी। विभाग के अनुसार परीक्षा के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए केंद्रों का प्रतिदिन सैनिटाइज कराया जाएगा। एक से दूसरे परीक्षार्थी के बीच छह फीट की दूरी बनाकर डेस्क स्लीप लगाई जाएगी। केंद्र में कक्ष निरीक्षक व परीक्षार्थी का प्रवेश मास्क के बगैर वर्जित रहेगा। केंद्र के प्रत्येक परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरा व वायस रिकार्डर रहेगा। बालकों का केंद्र 10 किलोमीटर की परिधि में बनाया गया है। बालिकाओं, गर्भवती व दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए स्वकेंद्र की व्यवस्था रहेगी। यदि जिन स्कूलों को केंद्र नहीं बनाया गया है वहां की छात्राएं, गर्भवती व दिव्यांग विद्यार्थी को पांच किलोमीटर के दायरे में केंद्र आवंटित किया जाएगा। दिव्यांग व गर्भवती को मेडिकल शर्तों का पालन करना होगा।
बोर्ड परीक्षा को लेकर सभी तैयारी पूरी हो चुकी है। प्रायोगिक परीक्षा की अभी तिथि निर्धारित नहीं हुई है लेकिन तिथि निर्धारित होते ही प्रायोगिक परीक्षा शुरू करा दी जाएगी। डा. वीपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक।