{"_id":"60257c548ebc3ee92662a0dd","slug":"trains-will-be-operational-from-april-gm-chandauli-news-vns574068356","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रैल से सामान्य हो जाएगा ट्रेनों का परिचालन-जीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्रैल से सामान्य हो जाएगा ट्रेनों का परिचालन-जीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ललित चंद्र त्रिवेदी ने कहा कि नए वित्तीय वर्ष अप्रैल से ट्रेनों का संचालन सामान्य हो जाएगा। कोरोना के पूर्व जो ट्रेनें चल रही थीं, उससे अधिक ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। जीएम ललितचंद्र त्रिवेदी बृहस्पतिवार को डीडीयू मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सभागार में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रेलवे यात्री सुविधाओं की दिशा में लगातार विकास कर रहा है। वर्ष 2024 तक धनबाद से पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक यात्री ट्रेनें 160 किमी की रफ्तार से दौडे़ंगी।
मंडल में हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने आए जीएम एलसी त्रिवेदी ने दूसरे दिन मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नए वित्तीय वर्ष में काम करने के लिए फंड मिला है। कहा कि डीडीयू मंडल के गया में मेमू शेड का निर्माण किया जा रहा है। इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग का काम तेज गति से जारी है। कहा कि पीडीडीयू में रेलवे यार्ड पूरी तरह इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग हो चुका है। यह विश्व का इकलौता इतना बड़ा इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग यार्ड है। कहा कि डेडिकेटेड फ्रेट कारिडोर का काम तेज गति से चल रहा है। मार्च तक गंजख्वाजा से चिरैला पौथू तक नए रेल लाइन पर मालगाड़ी चलाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। कहा कि धनबाद से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक तीनों लाइन पर 130 किमी की रफ्तार से ट्रेनें चल रही है। इसे 160 किमी तक बढ़ाने पर काम चल रहा है। सुरक्षा के सवाल पर कहा कि डीएफसीसी लाइन के किनारे दीवारें बनेंगी। इससे रेलवे लाइन पूरी तरह सुरक्षित होगी। रेलवे से निकलने वाले गंदे पानी को गंगा में मिलने पर कहा कि स्टेशन पर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने की तैयारी है। कहा कि दो तीन वर्षों में रेलवे की सुरत बदल जाएगी। इस मौके पर डीआरएम राजेश कुमार, डीएफसीसी के महाप्रबंधक अजीत कुमार मिश्र सहित सभी अधिकारी रहे।
पीडीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ललित चंद्र त्रिवेदी ने बृहस्पतिवार को पंडित जी की पुण्य तिथि पर रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की। स्टेशन के यात्री हाल में अधिकारियों के साथ पहुंचे पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया। कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित जी की शहादत स्थली पीडीडीयू जंक्शन है। उनकी विचार आज भी प्रासंगिक हैं।
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ईसीआर के महाप्रबंधक ललितचंद्र त्रिवेदी ने पीडीडीयू जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में बने अंडर व्हीकल स्कैनर की शुरूआत की। जीएम के वाहन के गुजरते ही वाहन का नीचला हिस्सा स्कैन हो गया। आनन फानन उसका प्रिंट निकाला गया और उसे प्रदर्शित किया गया। कहा कि इससे स्टेशन की सुरक्षा पुख्ता होगी। इस मौके पर डीआरएम राजेश कुमार पांडेय, एडीआरएम अतुल कुमार, राकेश रोशन, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक रूपेश कुमार, वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र, एचसी यादव, मंडल वाणिज्य प्रबंधक मोहम्मद इकबाल रहे।