{"_id":"39c082d619da9e97fe9bb750c3938bd1","slug":"trains-late-two-to-15-hours-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" ट्रेनें दो से 15 घंटे तक लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनें दो से 15 घंटे तक लेट
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Fri, 09 Jan 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे के चलते ट्रेनों के परिचालन पर प्रभाव पड़ा। गुरुवार को जहां आठ
विज्ञापन
ट्रेनें निरस्त रहीं। वहीं इस रूट की अधिकांश ट्रेनें दो से 15 घंटे विलंब
से स्टेशन पर पहुंचीं। सर्वांधिक विलंब से चलने वाली ट्रेनों में मुंबई
हावड़ा मेल तथा नंदन कानन एक्सप्रेस 16 घंटे लेट रहीं।
इस क्रम में नई दिल्ली पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, दानापुर चंडीगढ़ पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, हावड़ा हरिद्वार कुंभ एक्सप्रेस, आनंद विहार टर्मिनल भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस, भागलपुर आनंद विहार गरीब रथ, हरिद्वार हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस, अलीपुर द्वार दिल्ली तथा दिल्ली अलीपुर द्वार सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस ट्रेनें निरस्त रहीं। ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को काफी असुविधा हुई।
इस क्रम में विलंबित चलने वाली ट्रेनों में नई दिल्ली सियालदह राजधानी एक्सप्रेस सात घंटे, नई दिल्ली हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे, दिल्ली डिब्रूगढ़ टाउन बह्रमपुत्र मेल साढ़े चार घंटे रहीं।
जबकि नई दिल्ली हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस साढ़े दस घंटे, अजमेर सियालदह एक्सप्रेस चार घंटे, नई दिल्ली इस्लामपुर मगध एक्सप्रेस सात घंटे, नई दिल्ली पुरी नंदन कानन एक्सप्रेस सोलह घंटे, नई दिल्ली गया महाबोधि एक्सप्रेस सात घंटे लेट रही। कुल मिलाकर पांच दर्जन से अधिक ट्रेनें निर्धारित समय से लेट रहीं।
इस संबंध में वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक आशीष कुमार झा ने बताया कि पश्चिम में कोहरे का असर ज्यादा है। जिसकी वजह से डाउन की ट्रेनें काफी विलंबित हो रही हैं। जबकि अप की ट्रेनें लगभग सही समय से चलने लगी है। कोहरा छंटते ही ट्रेनों की स्थिति सामान्य हो जायेगी।