फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Training given to ASHA daughters for prevention on communicable diseases

संचारी रोगों पर रोकथाम के लिए आशा बहुओं को दिया प्रशिक्षण

Thu, 14 Apr 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Training given to ASHA daughters for prevention on communicable diseases
चहनिया। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य के सभागार में बुधवार को बीसीपीएम जय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में संचारी रोग की रोकथाम व प्रभावी नियंत्रण के लिए आशा बहुओं को प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही आशाओ को गांवों में जाकर संचारी रोग के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। बीसीपीएम ने बताया कि आशा बहुएं डायरिया व टीबी आदि रोग के लक्षण को पहचानकर पीड़ित मरीजों को पीएचसी में भर्ती कराएं। संचारी रोग से जुडी बीमारियां बहुत ही खतरनाक होती हैं। इनमें डायरिया सबसे तेजी से फैलने वाली बीमारी है। इस बीमारी की चपेट में बच्चे बहुत जल्दी आ जाते हैं। इसलिए आशा बहुएं गांवों में पहले गंदगी वाले स्थान को चिह्नित कर घर-घर स्टीकर चस्पा करें। इसके साथ ही बीमारी का लक्षण पहचानते हुए इस पर नियंत्रण की कोशिश करें। बताया कि संक्रमण की जांच के लिए आगामी 15 अप्रैल से अभियान चलाकर घर-घर सर्वे किया जाएगा। इस मौके पर आशा संगीनी विभा सिंह, विभा श्रीवास्तव, रेखा, आशा, माधुरी, सीमा, सुनिता मिश्रा, रेखा, निशा, आरती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed