फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Traffic month limited to cutting the invoice of vehicles

वाहनों का चालान काटने तक सिमित यातायात माह

Tue, 24 Nov 2020 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
Traffic month limited to cutting the invoice of vehicles
चंदौली। सुगम यातायात और सुरक्षित यात्रा के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से यातायात माह चलाया जा रहा है। इसके लिए स्कूलों और कालेजों में छात्र-छात्राओं को निबंध प्रतियोगिता और नाटक के जरिए जागरूक भी किया जाना था लेकिन यातायात पुलिस राजस्व वसूली तक ही सिमट गई है। विभाग ने बिना हेलमेट, बाइक पर तीन सवारी, नियमों की अनदेखी, सीट बेल्ट न लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अब तक करीब 14 लाख रुपये का जुर्माना लगा चुकी है। मगर जाम और सड़क हादसे में कमी नहीं आ रही है।
विज्ञापन

शासन ने नवंबर माह में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम चलाने के साथ गोष्ठी, निबंध प्रतियोगिताओं के आयोजनों का निर्देश दिया था। साथ ही सड़कों पर शिविर लगाकर चालकों के स्वास्थ्य का परीक्षण, काउंसलिंग कराना था। इसके लिए पुलिस, परिवहन, स्वास्थ्य, माध्यमिक शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी तय हुई थी। लेकिन अन्य विभाग तो सुस्त हैं ही यातायात पुलिस भी तेजी नहीं दिखा रही है। अब तक न तो चालकों की काउंसिलिंग हुई और न ही उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वहीं स्कूलों में प्रतियोगिताएं भी नहीं कराई गईं।
विज्ञापन

चंदौली। यातायात माह में पुलिस बिना हेलमेट के बाइक चलाने, सीट बेल्ट और ड्राइविंग लाइसेंस नहीं लेकर चलने पर कार्रवाई की है। पुलिस का जागरूकता अभियान तो दिखा नहीं लेकिन नियम तोड़ने वालों पर एक नवंबर से अब तक 14 लाख रुपये का जुर्माने के रुप में ऑनलाइन चालान किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौली। शासन ने नए वाहनों के पंजीयन के साथ हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में पंजीयन के बाद वाहनों पर परिवहन विभाग के द्वारा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का काम शुरू है। लेकिन पुराने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने में वाहन स्वामी दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। अभी तक मात्र दस फीसदी वाहन स्वामियों ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाया है। जबकि बीस हजार से अधिक वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगना बाकी है। जबकि 30 नवंबर को इसकी मियाद बीत रही है।
वाहनों की जालसाजी रोकने के लिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अनिवार्य किया गया है। इसके लगाने के बाद वाहन के संबंध में सभी जानकारी विभाग में मौजूद रहेगी। फिलहाल नवंबर माह तक वाहन स्वामियों को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए छूट दी गई है लेकिन ज्यादातर वाहनों के प्लेट नहीं लगने से इसमें आगे भी छूट देने पर विभागीय अफसर विचार कर रहे हैं।
चंदौली। परिवहन विभाग के अफसर लोगों को जागरूक करने के लिए सोमवार को सड़क पर उतरे। एआरटीओ प्रवर्तन विजय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में परिवहन कर्मियों ने गंजख्वाजा के पास वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरुकता पर्ची का वितरण किया। दूसरी ओर नगर के महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में सड़क सुरक्षा के संबंध में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें प्रधानाचार्य डा. रामचंद्र शुक्ल ने छात्र-छात्राओं से यातायाता के संबंध में सवाल पूछा और सही जवाब देने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

कोट
..................
यातायात माह के दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए अलग-अलग कार्यक्रम चलाए जा रहे है। स्कूलों, कालेजों में प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस के लोग लोगों में जागरूकता पर्ची वितरित कर रहे हैं। नियम तोड़ने वालों से जुर्माना भी वसूला जा रहा है।
जगत कन्नौजिया, सीओ, यातायात।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed