फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Traffic jam at th parav crasing

पड़ाव पर लगा जाम

Tue, 18 Feb 2020 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Traffic jam at th parav crasing
पड़ाव चौराहे पर लगा जाम। - फोटो : CHANDAULI
पड़ाव। जिस पड़ाव चौराहे पर रविवार को चारो ओर खुला-खुला दिख रहा था वहीं सोमवार को स्थानीय चौराहे पर वाहनों के दबाव से तिल रखने की जगह नहीं थी। सुबह करीब नौ बजे से जाम लगना शुरू हुआ तो दोपहर करीब तीन बजे तक लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। आटो वालों की मनमानी और बड़े वाहनों के प्रवेश से मुश्किल खड़ी हो गई। जाम छुड़ाने में पुलिस के पसीने छूट गए।
विज्ञापन

पीएम की सभा को देखेते हुए रूट डायवर्जन किया गया था। वहीं शनिवार और रविवार को बड़े वाहनों पर रोक लगाई थी। सोमवार को आवागमन चालू होने के बाद बड़े वाहनों के संचालन और आटो वालों के जहां तहां वाहन खड़ा करने से जाम की स्थिति हो गई। सुबह नौ बजे से ही जाम लगना शुरू हुआ तो तीन बजे के बाद तक जाम की स्थिति रही। इस बीच कभी जाम कुछ देर के लिए कम होता जाता था तो कभी लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा। हाल यह रहा कि पड़ाव चौराहे से राजघाट पुल तक, रामनगर मार्ग, बहादुर मार्ग और पीडीडीयू नगर मार्ग पर तड़वाबीर बाबा मंदिर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। भयंकर जाम के चलते पुलिस भी बेबस नजर आ रही थी। दोपहर बाद जाकर जब बड़े वाहनों को पार कराया गया तब लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed