फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Traders protest for cleaning the drain

नाले की सफाई के लिए व्यापारियों का प्रदर्शन

Fri, 24 Jun 2022 06:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 06:24 PM IST
विज्ञापन
Traders protest for cleaning the drain
पड़ाव। पड़ाव-बहादुरपुर मार्ग की मरम्मत और नाली की सफाई के लिए व्यापारियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रशासन के खिलाफ खूब नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नाली की साफ सफाई नही की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

पडा़व-बहादुरपुर रोड किनारे 10 वर्ष पूर्व सड़क और नाले का निर्माण किया गया। तब से अब तक एक बार भी नाले की सफाई नहीं हुई। इससे नाला गंदगी से पूरी तरह से पट चुका है। बारिश में सीवर का पानी सड़क और दुकान में जमा हो जाता है। पिछले दिनों क्षेत्रीय लोगों ने मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने समस्या के समाधान की मांग की थी। इसके बादे आनन फानन नाले की सफाई शुरू हुई लेकिन काम शुरू करने के दो से तीन दिन बाद ही सफाई का काम बंद हो गया। अब बारिश के बाद नाले का पानी ओवरफ्लो हो रहा है। इससे सड़क के किनारे के दुकानदार परेशान हैं। नाराज व्यापारियों ने शुक्रवार की सुबह प्रशासन के खिलाफ खूब नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वालों में पडा़व व्यापार मंडल के महामंत्री बृजमणि मिश्रा, मनोहर यादव, अजय कसेरा, अलाउद्दीन, विक्की, अरुण, कन्हैया, विकास, मोहम्मद मेहताब, गोविंद रहे।
विज्ञापन

रिपोर्ट -सुभाष मौर्य
संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed