{"_id":"ede302facc331793d1dd21ddf339abe7","slug":"traders-kept-closed-the-shops-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापािरयों ने बंद रखीं दूकानें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापािरयों ने बंद रखीं दूकानें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Mon, 11 Jan 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के पौरा गांव में चूड़ा कुटाने गए फुल्ली निवासी व्यापारी
विज्ञापन
को शनिवार की देर शाम गोली मारे जाने के विरोध में चतुर्भुजपुर कस्बा के
व्यापारियों ने रविवार को दुकानें बंद रखीं।
साथ ही आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। यही नहीं दोपहर बाद व्यापारियों ने समझाने गए कोतवाली पुलिस की जीप को रोक लिया और घेराव कर दिया।
जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन देने पर वे शांत हुए। वहीं प्रभारी कोतवाल ने बताया कि आरोपी के भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है और जल्दी ही आरोपी को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
फुल्ली गांव निवासी प्रह्लाद सिंह की चतुर्भुजपुर कस्बे में जनरल स्टोर है। वह शनिवार की देर शाम दूकान बंद करके घर चले गये। घर से चूड़ा कुटाने के लिये पौरा गांव में रामकृत गोंड की मशीन पर गये थे।
यहां पर खड़े वाहन को हटाने की विवाद में उसी गांव के रिटायर्ड फौजी अशोक ने गोली मार दी। इससे प्रह्लाद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। इसके विरोध में रविवार की सुबह व्यापार मण्डल अध्यक्ष संतोष चौरसिया के नेतृत्व में व्यापारियों ने दूकानें बंद कर आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
सूचना बाद मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची तो व्यापारियों ने पुलिस की जीप को रोककर आंदोलन करने लगे।
प्रभारी कोतवाल शिवदयाल तिवारी ने नामजद आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान व्यापार मंडल संरक्षक राधेश्याम जायसवाल, रमेश सिंह, रामअवतार सिंह, अजय सिंह, सरवन प्रवीन जायसवाल, नामवर यादव, राजेश गुप्त, मकसूदन, अनिल सेठ, सुरेश सेठ, बुल्लु जायसवाल, मुमताज अंसारी आदि रहे।