फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Tractor turned , young man dead

ट्रैक्टर पलटा, युवक की मौत

Tue, 12 May 2015 01:37 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 12 May 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
Tractor turned ,  young man dead
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बरठी-डैना मार्ग पर सोमवार को तेज रफ्तार
विज्ञापन
ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में जाकर ट्राली सहित पलट गया। जिसमें दबकर एक युवक की मौत हो गयी।

 दुर्घटना के बाद चालक भाग निकला। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल  भेज दिया ।

मौत की जानकारी पर मृतक के घरवालों में शोक छा गया ।  
दुदौली गांव निवासी पप्पू राजभर का बेटा राहुल राजभर (18) कुछ दिनों से जेसीबी के चालक के साथ रहकर वाहन चलाना सीख रहा था। सोमवार को बभनपुरा गांव में मिट्टी गिराने के लिए आधा दर्जन ट्रैक्टर लगाये गये थे। इस बीच जेसीबी मशीन से मिट्टी खुदायी कर उन ट्रैक्टर ट्रालियों में लोड किया जा रहा था।

दोपहर बाद बभनपुरा गांव मिट्टी गिराने जा रहे एक ट्रैक्टर चालक के साथ जेसीबी का चालक अपने हेल्पर राहुल राजभर को भोजन करने के लिए  दुदौली भेज दिया। भोजन करने के बाद राहुल राजभर वापस आकर उसी ट्रैक्टर से जेसीबी खनन स्थल पर आ रहा था।

चालक तेजी गति से ट्रैक्टर चलाने से अनियंत्रित होकर मार्ग से सटे खेत में आकर पलट गया। जिससे ट्रैक्टर पर बैठा राहुल राजभर दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। ट्रैक्टर चालक घटना बाद भाग निकला। मृतक के पिता पप्पू राजभर ने बताया कि गरीबी के चलते अपने 18 वर्षीय लड़के को जेसीबी मशीन के चालक के साथ सीखने के लिए लगाया था। लेकिन होनी को कौन टाल सकता है।

वहीं मौत की खबर पर पूरे परिवार मेें कोहराम मच गया। इस बाबत कोतवाली पुलिस ने बताया कि जिस ट्रैक्टर से दुर्घटना हुयी है। उसका पता चल गया है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है।


खड़े ट्रैक्टर में कार ने मारी टक्कर, चालक जख्मी
चंदौली। नगर के जिलाधिकारी कार्यालय के सामने हाईवे पर सोमवार की दोपहर खड़े ट्रैक्टर-ट्राली में एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने कार में फंसे चालक को बाहर निकाला और जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

चालक का नाम नहीं पता चल पाया। जिलाधिकारी कार्यालय के सामने हाईवे पर एक ट्रैक्टर चालक अपना वाहन खड़ा कर पास स्थित होटल में खाने चला गया था। उसी दौरान वाराणसी की तरफ से आ रही कार ने खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर हाईवे के किनारे बने नाले  में चला गया। वहीं  कार भी अनियंत्रित होकर नाले में फंस गई। आसपास  के लोग जब मौके  पर पहुंचे, तो चालक कार में फंसा हुआ था।

काफी प्रयास के बाद उसे बाहर निकाला जा सका। लोगों ने उसे पास स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां स्थिति गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed