फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Track maintenance needs attention

मानसून में ट्रैक मेंटनेंस पर ध्यान देने की जरूरत

Thu, 01 Jul 2021 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Track maintenance needs attention
पीडीडीयू नगर। पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के प्रेम (प्रशासन में रेल कर्मचारियों की भागीदारी) की बैठक रेल कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान मानसून में रेलवे ट्रैकों के मेंटनेंस पर ध्यान देने की जरूरत बताई गई।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि किसी संस्थान की सफलता में वहां के कर्मचारियों की भूमिका अहम होती है। रेलवे कर्मचारियों के हितों का ख्याल रखती है। बैठक में रेलकर्मियों के वैक्सीनेशन, पैट्रोलिंग कर्मियों/ट्रैक मेंटेनरों को आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान मानसून के ट्रैक मेंटेनेंस से संबंधित उपाय जैसे कैनाल से अचानक पानी छोड़े जाने की स्थिति में जलस्तर का ट्रैक पर जमाव रोकने, सुरक्षा के दृष्टिकोण से निरंतर पैट्रोलिंग, यार्ड में व्यवस्थित जल निकासी की व्यवस्था एवं संचार उपकरणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक राकेश कुमार रोशन, अपर मंडल रेल प्रबंधक अतुल कुमार, वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अजीत कुमार यादव, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक रुपेश कुमार, ओपी सिंह यादव, ईसीआरकेयू की ओर से केंद्रीय पदाधिकारी मिथिलेश कुमार, केदार प्रसाद, रमेश चंद्रा, श्रीराम सिंह,कमलेश कुमार, अनिल कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed