फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Towns and villages bathed in colorful lights before Diwali

दीपवली के पूर्व रंग बिरंगी रोशनी से नहाया शहर और गांव

Thu, 04 Nov 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Towns and villages bathed in colorful lights before Diwali
पीडीडीयू नगर। अंधेरे पर प्रकाश के विजय का पर्व दीपावली की पूर्व संध्या पर बुधवार को रंग बिरंगी रौशनी से शहर और गांव नहा उठे हैं। छोटी दीपावली पर लोगों ने घरों और प्रतिष्ठानों पर रंग बिरंगी झालरों से जगमगा दिया है। वहीं लोगों ने यम के दीपक भी जलाए और अभीष्ट की कामना की। दीपोत्सव के मद्देनजर बुधवार को बाजार भी चरम पर पहुंच गया है। धनतेरस के दूसरे दिन भी पर्व के मद्देनजर बाजार में खूब खरीदारी हुई। दीपावली पर बिजली न कटे इसके लिए प्रदेश ने अतिरिक्त बिजली मुहैया कराई है।
विज्ञापन

मान्यता है कि कार्तिक मास की चतुर्दशी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर राक्षस का वध किया था और सोलह हजार कन्याओं को मुक्त कराया था। तभी से इस दिन को नरक चतुर्दशी अथवा नरक चौदस के नाम से जाना जाता है। इस दिन विधि विधान से यम का पूजन करने पर नरक निवारण हो जाता है। इसी को देखते हुए बुधवार को घरों में छोटी दीपावली की पूजा की गई और यम के नाम के जलाए गए। बड़ी दिवाली तक लक्ष्मी पूजन का महत्व माना गया है। लेकिन छोटी दिवाली के दिन कृष्ण भगवान, यमराज और हनुमान जी की पूजा को महत्वपूर्ण माना जाता है। कोरोना की दूसरी लहर के कम होने के बाद लोग त्योहारी सीजन में पूरी तरह डूब गए हैं। छोटी दीपावली पर शहरी क्षेत्र में अलग ही नजारा दिखा। बाजार में प्रतिष्ठान फूल माला और विद्युत झालरों से सजे रहे आवासीय परिसर भी रोशनी से नहाए नजर आए। चीनी आइटमों के विरोध का असर सजावट पर देखने को मिला। घरों, दुकानों पर स्वदेशी रंग बिरंगे बल्बों की लड़ी से सजावट की गई। पीडीडीयू नगर के कैलाशपुरी, विकास नगर, रविनगर, महमूदपुर, पटेल नगर, लाठ नंबर एक और दो, न्यू महाल, शाहकुटी कालीमहाल, चतुर्भुजपुर, अलीनगर, परशुरामपुर सहित विभिन्न मुहल्लों में पर्व को लेकर उत्साह दिखा। वहीं रेलवे के आरपीएफ कॉलोनी, शास्त्री कॉलोनी, इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी, गया कालोनी, यूरोपियन कॉलोनी, रोजा कॉलोनी, मानसनगर, सेंट्रल कॉलोनी, प्लांट डिपो कॉलोनी में रेलवे क्वार्टरों पर भी विद्युत झालरों से रोशनी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed