{"_id":"68bb3e17db52a82a690ecbc0","slug":"tourists-increased-in-chandraprabha-sanctuary-area-chandauli-news-c-189-1-chl1013-136051-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: चंद्रप्रभा अभयारण्य क्षेत्र में बढ़े पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: चंद्रप्रभा अभयारण्य क्षेत्र में बढ़े पर्यटक
विज्ञापन
वनांचल क्षेत्र में मौसम सुहाना होने के बाद राजदरी जलप्रपात की बढ़ी खूबसूरती को निहारने पहुंचे प
राजदरी। वनांचल क्षेत्र में चार दिनों से लगातार हो रही बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है। बारिश की बूंदों से धुलकर जंगलों की हरियाली निखर आई है और चारों तरफ ठंडी हवाओं के साथ प्राकृतिक सौंदर्य बिखरा हुआ नजर आ रहा है।
चंद्रप्रभा अभयारण्य, राजदरी-देवदरी जलप्रपात और आसपास के वन इलाकों में बारिश के बाद का नजारा देखते ही बन रहा है। लिहाजा, यहां सैलानियों की संख्या बढ़ गई है।
चंद्रप्रभा अभयारण्य में सुबह-सुबह पक्षियों की चहचहाहट और मोरों की मधुर कूक पर्यटकों को अपनी ओर खींच रही है। कई पर्यटक मौसम का लुत्फ उठाने के लिए राजदरी और देवदरी के झरनों के किनारे पिकनिक मनाते हुए भी देखे गए। वन विभाग के अनुसार, बारिश के बाद पर्यटकों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
चंद्रप्रभा रेंज के वन दरोगा व केयरटेकर रिशु चौबे ने बताया कि इस मौसम में अभयारण्य का पारिस्थितिक संतुलन मजबूत होता है। बारिश के बाद कई पक्षी और छोटे वन्य जीव खुले में अधिक सक्रिय दिखने लगते हैं। ऐसे में अभयारण्य में जैव विविधता का जीवंत दृश्य लोगों को मंत्रमुग्ध कर रहा है। प्रकृति प्रेमी फोटोग्राफरों के लिए भी यह मौसम किसी उत्सव से कम नहीं है।