फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Top children honored in science exhibition

विज्ञान प्रदर्शनी में अव्वल बच्चों को किया सम्मानित

Sat, 22 Oct 2022 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Top children honored in science exhibition
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में कंपोजिट विद्यालय हृदयपुर के बच्चों ने जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। शुक्रवार को हृदयपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में बच्चों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

भारत सरकार की ओर से बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करने के लिए इस तरह से प्रोजेक्ट बनाकर प्रदर्शित करने का निर्देश प्रत्येक राज्यों को दिया गया। इसके तहत प्रदेश सरकार की ओर से जिले में विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कंपोजिट विद्यालय हृदयपुर के बच्चों का नेतृत्व विष्णु चंद्रशेखर कुशवाहा ने किया। इनकी टीम में पवन पाल, प्रिया पाल, स्नेहा मौर्या, पूजा यादव ने बेहतरीन प्रोजेक्ट तैयार किया। इसका प्रदर्शन चंदौली में महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज के सभागार में 18 अक्टूबर को मुख्य विकास अधिकारी ,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा खंड शिक्षा अधिकारी एवं जिलाधिकारी की ओर से नामित दो विषय विशेषज्ञ तथा बीएसए की ओर से नामित विषय विशेषज्ञ ने वहां पर जनपद के विभिन्न ब्लाकों से आए हुए बच्चों के विज्ञान मॉडल को देखकर उन्हें अंक प्रदान किए। इसी क्रम में शुक्रवार को हृदयपुर कंपोजिट विद्यालय में बच्चो को प्रधानाध्यापक विरेन्द्र यादव व राज्य पुरस्कार से सम्मानित नन्दकुमार शर्मा ने बच्चो को माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, बृजेश कुमार मिश्रा, पूजा सिंह, ममता रानी गुप्ता, गौतम लाल, उमा चौबे, वंदना चौहान ,प्रतीक्षा मौर्या, सुशीला देवी ,राम भजन ,मंजू देवी ,तारा देवी तेतरा देवी ,पिंकी रानी, सुंदरी देवी, दुखना ,लखपति देवी, मंजू देवी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed