फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   took the plunge in Ganga

गंगा में लगाई डुबकी

Wed, 15 Jun 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Wed, 15 Jun 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
 took the plunge in Ganga
गंगा घाट पर स्नान करते लोग।
गंगा अवतरण का दिवस गंगा दशहरा पूरे जिले में परंपरागत तरीके से मनाया गया। हजारों आस्थावानों ने गंगा में डुबकी लगाई। लोगों ने खासकर महिलाओं ने मां गंगा का फूल, धूप, दीप आदि से पूजन अर्चन किया और मां के जयकारे लगाए। वहीं गंगा घाट पर जमकर दान पुण्य किया गया। हजारों की भीड़ होने की वजह से घाट पर मेला जैसा माहौल रहा। वहीं ग्रामीण इलाकों में किशोरियों ने गुड़िया बनाकर उसे पानी में प्रवाहित किया। 
विज्ञापन

माना जाता है कि गंगा दशहरा से गंगा का बहाव तेज होना माना जाता है। आस्था के इस महा पर्व पर गंगा में डुबकी लगाने को लोगों की भीड़ जुटती है। मंगलवार को मुगलसराय से हजारों लोग गंगा स्नान के लिए वाराणसी गए। वहीं पश्चिम वाहिनी  बलुआ गंगा घाट पर श्रद्धालुओं का मेला लगा। यहां मुंह अंधेरे भोर से ही गंगा स्नान करने वालों की भीड़ जुट गई। प्रशासन ने गंगा तट पर बैरेकेटिंग लगाई थी और गोताखोरों की ड्यूटी लगाई गई थी। 
विज्ञापन

दोपहर बाद तक स्नान ध्यान करने वालों का तांता लगा रहा। स्नानार्थियों में महिलाओं की संख्या अधिक रही। महिलाओं ने स्नान ध्यान के बाद विधि विधान से मां गंगा की पूजा की और जयकारे लगाए। बाद में दान पूण्य भी किया गया। यहां दान लेने वालों की भीड़ लगी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed