फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Told the problems of the area to the Chief Minister

भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री को बताईं क्षेत्र की समस्याएं

Mon, 02 May 2022 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Told the problems of the area to the Chief Minister
चहनिया। भाजपा के वरिष्ठ नेता संतोष कुमार सिंह शुक्रवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मिले। उन्होंने सीएम को क्षेत्र में व्याप्त बिजली, सड़क, खाद, कर्मचारियों की लापरवाही आदि समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने तत्काल समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

लखनऊ से लौटने के बाद रविवार को कैथी स्थित यमुना देवी महाविद्यालय के सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने बताया कि जिले में विगत कई दिनों से बिजली व सड़क की समस्या बनी हुई है। वहीं किसानों को समय से खाद नहीं मिल पा रहा है और क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीदारी की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कई विभागों में कर्मचारियों की लापरवाही व उनके भ्रष्टाचार में लिप्त होने की खबर मिलती रहती है। कहा कि उन्होंने गांवों व कस्बों में विद्यालयों तक आने-जाने के लिए बने मार्गों के जर्जर हो जाने सहित अन्य समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed